मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 6 मिनट पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 20 मिनट पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 21 मिनट पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 35 मिनट पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 35 मिनट पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 51 मिनट पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 53 मिनट पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 53 मिनट पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 1 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 1 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 1 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 1 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 1 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 2 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 2 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 2 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 3 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 3 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 3 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट
Government

मलाई से पाएं नेचुरल ग्लो, जानें आसान फेस पैक रेसिपी

मलाई से पाएं नेचुरल ग्लो, जानें आसान फेस पैक रेसिपी

खूबसूरत और आकर्षक दिखना हर कोई चाहता है. सुंदर दिखने के लिए सिर्फ अच्छे कपड़े और जूते पहनना ही जरूरी नहीं होता है. उसके लिए स्किन का अच्छा होना भी बहुत जरूरी है. ऐसे में चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन वैसा रिजल्ट नहीं मिल पाता है जैसा वो लोग चाहते हैं.   

हालांकि, वो लोग ये बात नहीं जानते हैं कि स्किन पर ग्लो लाने के लिए जिस चीज की की तलाश वो लोग महंगे प्रोडक्ट्स में कर रहे हैं. वो कई बार घर की रसोई में मौजूद चीजों में ही मिल जाती है. जी हां, स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई बार घर में रखी चीजें ही कमाल कर जाती हैं. खासकर मलाई से बने फेस पैक स्किन को गहराई से नमी देने के साथ-साथ उसे मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं. अगर आपकी स्किन रूखी या बेजान दिखने लगी है, तो आप मलाई से बनाने वाले कुछ फेस पैक्स का इस्तेमाल करके उसे ग्लोइंग और चमकार बना सकते हैं.

मलाई क्यों है स्किन के लिए फायदेमंद?
मलाई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसमें नेचुरल फैट और पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं. इसे चेहरे पर लगाने से स्किन सॉफ्ट दिखती है और रूखापन भी कम होता है. इसके साथ ही ये चेहरे की खोई चमक वापस लाने में भी मददगार मानी जाती है.

1. मलाई और शहद का फेस पैक
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, तो मलाई में शहद मिलाकर लगाना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. इसके लिए एक चम्मच मलाई में थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर करीब 15 मिनट छोड़ दें. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन में नमी बनी रहती है और चेहरा फ्रेश नजर आता है.

2. मलाई और हल्दी से मिलेगा इंस्टेंट निखार
हल्दी न केवल शरीर में लगी चोट को ठीक करने के लिए इस्तेमाल की जाती है, बल्कि इसे पुराने समय से स्किन केयर के लिए बढ़िया माना जाता रहा है. एक चम्मच मलाई में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं. करीब 10 से 15 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें. ये फेस पैक चेहरे की डलनेस कम करने और स्किन को चमकदार दिखाने में मदद कर सकता है.

3. मलाई और बेसन वाला पैक
अगर चेहरे पर टैनिंग या डेड स्किन जमा हो गई है, तो मलाई और बेसन का फेस पैक ट्राई किया जा सकता है. इसके लिए एक चम्मच मलाई में थोड़ा बेसन मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से धो लें. इससे स्किन साफ और मुलायम महसूस हो सकती है.

4. मलाई और गुलाबजल वाला पैक
अगर आपकी स्किन बेजान दिखने लगी है तो मलाई और गुलाबजल का पैक आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें. इससे स्किन को ठंडक मिलती है और चेहरा फ्रेश दिखता है.

बरतें ये सावधानियां
मलाई का कोई भी फेस पैक लगाने से पहले इस बात जरूर ध्यान रखें कि चेहरा अच्छी तरह से साफ होना बहुत जरूरी है. अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. साथ ही हफ्ते में 2 से 3 बार ही इन पैक्स का इस्तेमाल करें, ताकि स्किन पर ज्यादा असर न पड़े.