30 जून तक की यात्रा के लिए 25 मार्च तक बुक सभी रेलवे टिकट कैंसल… दिया जाएगा फुल रिफंड…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

30 जून तक की यात्रा के लिए 25 मार्च से पहले बुक सभी टिकट रेलवे ने कैंसल कर दिए हैं। रेल मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सभी टिकटों पर फुल रिफंड दिया जाएगा यानी यात्रियों से कैंसिलेशन चार्ज वसूल नहीं किया जाएगा।

हालांकि, श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और 12 मई से शुरू की गईं स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी। इन ट्रेनों के टिकट नहीं कैंसल किए गए हैं। 17 मई तक अन्य सभी ट्रेनों के टिकट पहले ही कैंसल किए जा चुके थे। इसके अलावा रेलवे ने रेगुलर ट्रेनों के टिकट बुकिंग पर भी रोक लगा रखी है।

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 24 मार्च से लॉकडाउन लागू करने के साथ ही पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया था। इस बीच मालगाड़ियां दौड़ती रहीं। 12 मार्च से रेलवे ने नई दिल्ली से देश के 15 रूटों पर 15 जोड़ी ट्रेनों की शुरुआत की है। काफी एहतियात और जांच पड़ताल के बाद यात्री इन ट्रेनों में सफर कर रहे हैं।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!