बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 9 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 9 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 9 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 9 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 9 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 9 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 9 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 10 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 10 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 10 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 10 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 11 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 11 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 11 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 11 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 11 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 11 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 12 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 12 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 12 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
व्यापार

आठ साल में भारत देश से खिलौनों का निर्यात 269% बढ़ा

नई दिल्ली
भारतीय खिलौनों की दुनियाभर में धूम मच रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फाइनेंशियल ईयर 2015 से 2023 के बीच भारत से खिलौनों के निर्यात में 239 फीसदी तेजी आई है। इस दौरान आयात में 52 फीसदी गिरावट आई है। इसके साथ ही खिलौनों को ग्लोबल मार्केट में चीन का दबदबा कम हो रहा है और भारत नेट एक्सपोर्टर बनकर उभरा है। दुनिया की कई बड़ी खिलौना कंपनियां अब चीन के बजाय भारत से खिलौने खरीद रही है। मार्केट रिसर्च फर्म IMARC की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की टॉय इंडस्ट्री की वैल्यू पिछले साल 1.7 अरब डॉलर थी जिसके 2032 तक 4.4 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद है। मोदी सरकार ने देसी खिलौनों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं जिनकी बदौलत भारत आज इस इंडस्ट्री में पावरहाउस बन रहा है।

 एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में खिलौनों की बिक्री के लिए बीआईएस अप्रूवल को अनिवार्य बनाने, देसी खिलौनों को बढ़ावा देने, दुनियाभर की कंपनियों की चाइना-प्लस-वन पॉलिसी और बेसिक कस्टम्स ड्यूटी को बढ़ाकर 70 फीसदी किए जाने से देश में खिलौना उद्योग ने उड़ान भरी है। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि Hasbro, Mattel, Spin Master और Early Learning Centre जैसे ग्लोबल ब्रांड्स भारत से खिलौने खरीद रहे हैं। इसी तरह Dream Plast, Microplast और Incas चीन से भारत में अपना फोकस शिफ्ट कर रही हैं। बीआईएस की अनिवार्यता लागू होने से पहले भारत में 80 फीसदी खिलौने चीन से आते थे लेकिन अब चीन से खिलौनों के आयात में काफी कमी आई है।

दुनिया में बढ़ रहा दबदबा

टायर बनाने वाली चेन्नई की कंपनी एमआरएफ के पास भी एक टॉय ब्रांड है जिसका नाम Funskool है। कंपनी के सीईओ आर जसवंत ने कहा कि चीन के खिलौनों को बीआईएस से मान्यता नहीं मिली है। चीन से होने वाले आयात की जगह अब भारतीय प्रॉडक्ट्स ने ले ली है। दस साल पहले शायद ही कोई कंपनी भारत से खिलौने खरीद रही थी। लेकिन अब कई कंपनियों ने भारत में अपना बेस बनाया है। Funskool कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को सप्लाई करती है जिनमें Hasbro, Spin Master, Early Learning Centre, Flair और Drumond Park Games शामिल हैं। इस कंपनी के 60 फीसदी खिलौने एक्पोर्ट होते हैं। Funskool दुनिया के 33 देशों को एक्सपोर्ट करती है जिनमें गल्फ देश, यूरोप और अमेरिका शामिल है।

आरपी एसोसिएट्स के मालिक पवन गुप्ता ने कहा कि भारत में खिलौनों का उत्पादन बढ़ गया है और कई कंपनियों ने भारत में अपना बेस बनाया है। पहले चीन से खिलौने खरीद रही कई कंपनियां अब दूसरे देशों में शिफ्ट हो रही हैं। इनमें भारत भी शामिल है। इस लिस्ट में Microplast, Dream Plast और Incas जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। Hasbro और Mattel जैसी कंपनियां बड़े पैमाने पर भारत से खरीद कर रही हैं। भारत सरकार ने एक जनवरी, 2021 से उन खिलौनों के आयात पर रोक लगा दी थी जिन्हें बीआईएस से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। साथ ही सरकार ने फरवरी 2020 में खिलौनों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 20 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दी थी जिसे मार्च 2023 में बढ़ाकर 70 फीसदी कर दिया गया था।

गुजरात बन रहा हब

टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया का कहना है कि माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज को सपोर्ट करने के लिए बीआईएस नियमों में और ढील देने की जरूरत है। एसोसिएशन का कहना है कि देश में 6,000 से अधिक खिलौना बनाने वाली यूनिट्स हैं जिनमें से केवल 1,500 के पास ही बीआईएस लाइसेंस है। एसोसिएशन के प्रेजिडेंट अजय अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने पिछले दो साल में एमएसएमई सेक्टर में कई तरह की छूट दी हैं। देश में कई स्टार्टअप कंपनियां इस सेक्टर में आगे आ रही हैं। देश में गुजरात टॉय मैन्यूफैक्चरिंग का हब बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल पहले मन की बात कार्यक्रम में देश के खिलौना उद्योग की जमकर तारीफ की थी।