रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 46 मिनट पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 1 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 2 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 2 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 2 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 2 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 3 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 3 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 3 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 4 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 5 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 5 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 5 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 5 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 6 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 6 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 6 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 6 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी
छत्तीसगढ़

13 जून से शुरू होकर सात जुलाई तक चलेंगी प्रवेश परीक्षाएं

रायपुर

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल  की ओर से आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए अलग-अलग 11 प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें प्री इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी), प्री पालीटेक्निक टेस्ट (पीपीटी), प्री फार्मेसी टेस्ट (पीपीएचटी), प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी), प्री-बीएड, प्री-डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, बीए.बीएड व बीएससी बीएड और एमसीए के प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं।

इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए लगभग सवा पांच लाख आवेदन मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा बीएड और डीएलएड के लिए तीन लाख 71 हजार आवेदन मिले हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा आवेदन इन्हीं दो पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मिले हैं। पिछले कुछ वर्षों से लगातार बीएड और डीएलएड की डिमांड बढ़ी है। इस वजह से बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं।

प्रदेश में लगातार शिक्षकों की भर्ती हो रही है। राज्य में खुल रहे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हो रही है, साथ ही नियमित शिक्षकों की भी भर्ती हो रही है। पिछले दिनों ही सरकार ने 33 हजार शिक्षक भर्ती की घोषणा की है।

इसके अलावा पीईटी के माध्यम से राज्य के इंजीनियरिंग कालेजों के अलावा एग्रीकल्चर और डेयरी टेक्नोलाजी में भी प्रवेश दिए जाएंगे। इस तरह से करीब साढ़े 10 हजार सीटों के लिए इस बार 15 हजार आवेदन मिले हैं। इंजीनियरिंग के सरकारी कालेजों के अलावा निजी कालेजों में भी प्रवेश के लिए स्पर्धा अधिक होगी।

फार्मेसी के लिए 22 हजार से ज्यादा आवेदन
फार्मेसी में प्रवेश के लिए 22 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं। प्रदेश में फार्मेसी की लगभग नौ हजार सीटें है। पिछले वर्ष भी लगभग इतने ही आवेदन मिले थे, इसके बावजूद बी. फार्मा और डी. फार्मा की सीटें खाली रह गई थीं। नए कालेज खुलने की वजह से इस वर्ष फार्मेसी की सीटें बढ़ेगी।

इस तरह एमसीए की पांचों सीटों के लिए पांच हजार आवेदन मिले हैं। पिछले वर्ष भी लगभग दो हजार आवेदन आए थे, फिर भी एमसीए की सीटें खाली रह गई थी। पालीटेक्निक के लिए भी 20 हजार आवेदन मिले हैं। पिछले वर्ष 7,615 सीटों के लिए काउंसिलिंग हुई थी, फिर भी लगभग 60 प्रतिशत सीटें खाली रह गई थीं।

आचार संहिता के कारण बदलाव
व्यापमं की प्रवेश परीक्षाएं 13 जून शुरू होकर सात जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में व्यापमं की तरफ से पिछले दिनों नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पहले ये परीक्षाएं मई से शुरू हो रही थीं, लेकिन आचार संहिता के कारण प्रवेश परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। प्रवेश परीक्षाओं के बीच में ही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) भी 23 जून को दो पालियों में होगी।

इस वर्ष डीएलएड में भी डिमांड
अभी तक बीएड करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा रहती थी। सबसे ज्यादा आवेदन बीएड में ही आते थे, इस वर्ष भी आए हैं, लेकिन प्राइमरी शिक्षक भर्ती से बीएड डिग्री अमान्य होने के बाद डीएलएड की डिमांड बढ़ गई है। पिछले वर्ष भी डीएलएड की सभी सीटों पर प्रवेश हुए थे। इस वर्ष भी सभी सीटें भर जाएंगी। प्रदेश में बीएड की 14,400 और डीएलएड की 6,500 सीटें हैं।