बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 14 मिनट पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 14 मिनट पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 14 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 15 मिनट पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 29 मिनट पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 45 मिनट पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 1 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 1 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 2 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 2 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 2 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 2 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 3 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 3 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 3 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 4 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 4 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 4 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार
व्यापार

बिजली खपत मार्च में 1.4 प्रतिशत बढ़कर हुई 129.89 अरब यूनिट

बिजली खपत मार्च में 1.4 प्रतिशत बढ़कर हुई 129.89 अरब यूनिट

एमजी मोटर इंडिया की मार्च में बिक्री 23 प्रतिशत घटी
भारत को अगले 10 वर्षों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जरूरत : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली
 देश में बिजली खपत मार्च में सालाना आधार पर 1.4 प्रतिशत बढ़कर 129.89 अरब यूनिट (बीयू) हो गई। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आंकड़ों के मुताबिक बिजली खपत मार्च 2023 में 128.12 अरब यूनिट और मार्च 2022 में 128.47 अरब यूनिट थी।

मार्च में किसी भी एक दिन में बिजली की सबसे अधिक मांग मार्च 2024 में बढ़कर 221.70 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) हो गई। यह आंकड़ा मार्च 2023 में 208.92 गीगावाट और मार्च 2022 में 199.43 गीगावाट था।

विशेषज्ञों ने कहा कि मार्च में बिजली की खपत के साथ-साथ मांग में वृद्धि भी धीमी रही क्योंकि देश भर में मौसम सुहावना रहा। लोगों को, खासकर उत्तर भारत में ‘हीटिंग’ या ‘कूलिंग’ उपकरणों की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। बिजली मंत्रालय ने गर्मियों में करीब 260 गीगावॉट की सर्वाधिक मांग का अनुमान लगाया है।

एमजी मोटर इंडिया की मार्च में बिक्री 23 प्रतिशत घटी

नई दिल्ली
 एमजी मोटर इंडिया की मार्च में खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 23 प्रतिशत घटकर 4,648 इकाई रह गई। मोटर वाहन विनिर्माता ने मार्च 2023 में 6,051 इकाइयों की बिक्री की थी। बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर करीब 14 प्रतिशत बढ़ी। हालांकि, उसने इससे जुड़े आंकड़े साझा नहीं किए।

भारत को अगले 10 वर्षों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जरूरत : प्रधानमंत्री मोदी

मुंबई
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  कहा कि भारत को अगले 10 वर्षों में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है ताकि राष्ट्र वैश्विक कारकों से ज्यादा प्रभावित न हो।

रिजर्व बैंक के 90 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जून में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सत्ता में आने पर हर किसी के लिए ढेर सारे काम सृजित होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें भारत की आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ानी होगी।’’

मोदी ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र फायदे में आ गया है और पिछले दशक में उनकी सरकार और आरबीआई द्वारा किए गए प्रयासों के कारण ऋण वृद्धि बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का सकल एनपीए, जो 2018 में लगभग 11.25 प्रतिशत था, सितंबर 2023 तक घटकर 3 प्रतिशत से कम हो गया।

मोदी ने कहा कि ‘ट्विन बैलेंस शीट’ की समस्या अब अतीत की बात हो गई है और बैंक अब ऋण में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आरबीआई ने इन सभी उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

 

टाटा इंटरनेशनल ने राजीव सिंघल को एमडी किया नियुक्त

मुंबई,
 टाटा समूह की वैश्विक व्यापार एवं वितरण शाखा टाटा इंटरनेशनल ने राजीव सिंघल को अपना प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की  घोषणा की। टाटा इंटरनेशनल ने बयान में कहा, सिंघल की नियुक्ति एक अप्रैल से प्रभावी हो गई। उन्होंने आनंद सेन का स्थान लिया है। सेन 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त हुए। कंपनी के चेयरमैन नोयल एन. टाटा ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में टाटा इंटरनेशनल वृद्धि के अपने अगले चरण में नई ऊंचाइयों को छुएगा।’’

हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ ‘‘अस्वीकार्य’’, इससे निपटने के लिए बीएसएसी ने कई कदम उठाए

नई दिल्ली
 नागरिक विमाान सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के प्रमुख जुल्फिकार हासन ने कहा कि हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ ‘‘अस्वीकार्य’’ है और इससे निपटने के लिए एजंसी ने इष्टतम मानक तथा उपकरण विकसित किए हैं। एजेंसी के प्रमुख हासन ने राष्ट्रीय राजधानी में 38वें बीसीएएस स्थापना दिवस समारोह में सोमवार को कहा कि आने वाले महीनों में हवाई अड्डों पर ‘फुल-बॉडी स्कैनर’ लगाए जाएंगे।

हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत विमानन सुरक्षा निगरानी संस्था स्मार्ट सुरक्षा लेन भी स्थापित करेगी। हासन ने कहा, ‘‘हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ अस्वीकार्य है।’’ उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के समाधान के लिए इष्टतम मानकों के साथ-साथ उपकरण भी विकसित किए गए हैं। बढ़ते हवाई यातायात के बीच, हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ तथा उड़ान में देरी को लेकर चिंताएं हैं। अधिकारियों ने मुद्दों से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। बीसीएएस के महानिदेशक ने कहा, ‘‘वृद्धि के साथ तालमेल बनाए रखना एक चुनौती है।’’