शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 8 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 8 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 8 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 8 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 8 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 8 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 10 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 10 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 10 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 10 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 10 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 10 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 10 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 10 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 10 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 11 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
स्वास्थ्य

बच्चों में कान की संक्रमण: लक्षण, कारण, और इलाज की पूरी जानकारी

सर्दी में बच्चों को होने वाली गले की खराश का बच्चों के कानों पर भी बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से ठंड में अस्पतालों के ईएनटी डिपार्टमेंट में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। खासकर, 6 महीने के बच्चों से लेकर 24 महीने तक के बच्चों में एक्यूट ओटाइटिस मीडिया (एओएम) की परेशानी ज्यादा मिलती है। कई बार संक्रमण बढ़ने की वजह से बच्चों के कान के पर्दे तक फटने का डर रहता है।

सफदरजंग अस्पताल में गेस्ट डॉक्टर के तौर पर आने वाले ईएनटी कंसलटेंट सर्जन डॉ. कृष्ण राजभर ने बताया कि सर्दी में छोटे बच्चों में गले का इंफेक्शन बहुत सामान्य होता है, क्योंकि उनमें इस समय बीमारी से लड़ने की क्षमता विकसित हो रही होती है। यही वजह है कि उन्हें संक्रमित बीमारी बहुत ही आसानी से हो जाती है। विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों (5 से 10 साल) में संक्रमित बीमारी होने का डर ज्यादा रहता है। अगर गले के इंफेक्शन पर समय से ध्यान ना दिया जाए तो इससे कान तक संक्रमण फैलने का डर बना रहता है।
  
गले से बैक्टीरिया कान तक पहुंच सकता है

दरअसल, हमारे शरीर में एक यूस्टेशियन ट्यूब होती है, जो गले, कान और मुंह को जोड़ती करता है। इसी ट्यूब के जरिए गले से बैक्टीरिया कान तक पहुंच जाता है और अगर समय से इसका पता नहीं चलता तो कान के पर्दे में छेद होने का डर भी रहता है।

कई बार बड़ा छेद हो जाता है, तो उसे बंद करने के लिए सर्जरी तक करनी पड़ती है। ऐसे में जरूरी है कि गले में इंफेक्शन ठीक किया जाए। उन्होंने बताया कि सर्दियों में एओएम के मामले 30 से 40 फीसदी बढ़ जाते है।

इसके अलावा साइनसाइटिस की समस्या भी ज्यादा देखने को मिलती है। इसके साथ ही प्रदूषण की वजह से एलर्जिक फैरिन्जाइटिस जैसी बैक्टीरियल इंफेक्शन के मामले भी बढ़ जाते हैं।

हवा में घूम रहें हैं वायरस और बैक्टीरिया

मधुकर रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल के ईएनटी डिपार्टमेंट के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अनूप सभरवाल के अनुसार, सर्दी में सांस संबंधित बीमारियों का लगातार फैलना छोटे बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है। सर्दी देर से शुरू होने के बावजूद भी 2023 में बच्चों में कान के संक्रमण में बढ़ोतरी देखी गई।

हवा में सांस संबंधित वायरस के कारण ज्यादातर बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित हुए, जिससे कान में संक्रमण होने का खतरा बढ़ा है। वातावरण में वायरस और बैक्टीरिया के कण बच्चों में कान के संक्रमण का मुख्य कारण हैं। बच्चों में कान के पर्दे के पीछे हो रहे संक्रमण में कान में दर्द होना ही इसका लक्षण है।

​ये होते हैं शुरुआती लक्षण

डॉ. अनूप ने बताया कि हम पैरेंट्स को सुझाव देते हैं कि बच्चों में सर्दी, खांसी और कान दर्द जैसे शुरुआती लक्षणों का पता चलने पर सावधानी बरतें ताकि हफ्तों तक रहने वाले संक्रमणों से बचा जा सके।

अगर कान के संक्रमण का इलाज समय पर नहीं किया जाए तो यह कई समस्याओं का कारण बन सकता है, जैसे सुनने की परेशानी, सामाजिक विकास में देरी, कान का पर्दा फटना और संक्रमण का दिमाग तक फैलाना आदि।

घर में भी कर सकते हैं इलाज

डॉक्टर ने बताया कि कान के दर्द और संक्रमण से निपटने के लिए कुछ घरेलू उपचारों पर ध्यान देना जरूरी है। संक्रमित कान में हीट पैड से सिकाई कर असुविधा से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि घरेलू उपचार को अस्थाई रूप में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
ऐसे रखें बच्चों के कान सुरक्षित

कान में संक्रमण को कैसे टालें?

बच्चों को बार-बार हाथ धोने की आदत डलवाएं, इससे सांस की बीमारियों से बचा जा सकता है।
अपने बच्चे के टीकाकरण की स्थिति के बारे में अपडेट रहें।
स्तनपान आपके बच्चे को कान के संक्रमण सहित विभिन्न बीमारियों से बचा सकता है।
कान में सूजन और संक्रमण से बचने के लिए कान की नियमित सफाई का ध्यान रखें।
सेलाइन नोज ड्रॉप्स और भाप का उपयोग करके अपने बच्चे की नाक को साफ रखने की कोशिश करें।