बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 9 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 9 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 9 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 9 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 9 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 9 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 9 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 10 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 10 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 10 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 10 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 11 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 11 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 11 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 11 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 11 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 11 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 12 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 12 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 12 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राष्ट्रीय

POCSO केस पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की, किशोरों के इश्क पर अदालतों का जोर नहीं

नई दिल्ली
POCSO से जुड़े एक केस पर सुनवाई के दौरान आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की। जज का कहना था कि किशोरों के प्रेम को अदालतें नियंत्रित नहीं कर सकतीं। साथ ही उन्होंने POCSO एक्ट का सामना कर रहे 21 साल के याचिकाकर्ता को भी जमानत दे दी। साथ ही उन्होंने ऐसे मामलों में जमानत देने में जजों से काफी सावधानी बरतने की बात भी कही है।

क्या था मामला
पुलिस ने लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर लड़के के खिलाफ POCSO समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि पीड़िता उस समय 16 साल की थी और वह याचिकाकर्ता से प्यार करती थी। कोर्ट को जानकारी दी गई कि जब लड़की के परिवार को प्रेम संबंध के बारे में पता चला, तो उन्होंने लड़की को फटकार लगाई और याचिकाकर्ता से शादी कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद 18 दिसंबर 2023 को पीड़िता ने जहर खा लिया और याचिकाकर्ता को फोन कर दिया।

इसके बाद पीड़िता के रिश्तेदार ने उसे अस्पताल पहुंचाया और इलाज कराया। इलाज के बाद याचिकाकर्ता उसे विजयवाड़ा ले गया, जहां एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। अभियोजक पक्ष का कहना है कि पीड़िता से शादी के बाद उसे रिश्तेदार के घर ले जाया गया, जहां उसके साथ यौन हिंसा की गई। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, तो याचिकाकर्ता ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया। खास बात है कि अदालत ने पाया कि जब याचिकाकर्ता को उसके खिलाफ दर्ज केस का पता चला, तो वह पीड़िता को घर छोड़ गया।

कोर्ट में क्या हुआ
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, इस याचिका पर सुनवाई कर रहीं जस्टिस वेंकट ज्योतिर्मय प्रताप ने पीड़िता को घर छोड़े जाने पर कहा, 'इससे पता चलता है कि उसका मकसद खतरनाक नहीं था। शिकायत में आगे बताया गया है कि 9वीं के बाद लड़की ने पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। लड़की की उम्र पूरी सुनवाई का विषय है।' कोर्ट के आदेश में कहा गया, '…किशोरों के प्रेम को अदालतों से नियंत्रित नहीं किया जा सकता और जजों को ऐसे मामलों में जमानत देने या इनकार करने में सावधान रहने की जरूरत है। किसी प्रलोभन या धमकी नहीं होने के मामलों में कोर्ट को सतर्क रहना चाहिए कि वे अपराधियों से नहीं निपट रहे हैं।'

धारा 366 यानी जबरन विवाह करने के मकसद से किसी महिला का अपहरण कर लेना। इसे लेकर कोर्ट ने कहा कि शिकायत से ही पता चलता है कि लड़की अपनी मर्जी से परिवार का घर छोड़कर गई थी। कोर्ट ने इस तथ्य को भी माना कि याचिकाकर्ता 23 दिसंबर 2023 से न्यायिक हिरासत में है। कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।