Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Beureucrate

डाॅ. आलोक शुक्ला की आज रिटायरमेंट से कुछ घंटे पहले संविदा नियुक्ति… प्रमुख सचिव स्तर के पद पर नियुक्ति, स्कूल शिक्षा और संसदीय कार्य विभाग संभालेंगे…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

डा. आलोक शुक्ला को राज्य सरकार ने रिटायरमेंट से कुछ घंटे पहले संविदा नियुक्ति प्रदान कर दिया। इस सरकार में डा. शुक्ला पहले ब्यूरोक्रेट हैं जिन्हें सरकार ने पोस्ट रिटायरमेंट काबिल मानते नियुक्ति दी है।

वे स्कूल शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा और रोजगार, कौशल विकास की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। साथ ही व्यापम और माध्यमिक शिक्षा मंडल के चेयरमेन करा भी चार्ज उनके हिस्से था।

लाॅकडाउन के दौरान आनलाइन कक्षाएं जारीरखने के लिए पढ़ई तुंहर द्वार योजना क्रियान्वित किया। इसके अलावा राज्य में, अंग्रेजी माध्यम की शाला का एक और प्रयोग इसी सत्र से किस जा रहा है। इसमें भी डा. शुक्ला की भूमिका महत्वपूर्ण है।

वर्तमान में संविदा नियुक्ति के दौरान वे स्कूल शिक्षा और संसदीय कार्य विभाग का दायित्व संभालेंगे।

इस वक्त जब राज्य आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे कठिन दौर में डा. शुक्ला को संविदा नियुक्ति दी गई है। डा. शुक्ला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके करीबी ब्यूरोक्रेट के भरोसेमंद अधिकारी माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *