बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 8 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 8 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 8 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 9 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 9 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 9 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 9 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 9 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 9 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 9 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 10 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 10 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 10 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 10 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 10 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 10 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 11 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 11 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 11 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 11 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राजनीति

मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा के आगामी लोकसभा चुनाव के जरिए राजनीति में एंट्री करने की चर्चाएं

नई दिल्ली
मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा के आगामी लोकसभा चुनाव के जरिए राजनीति में एंट्री करने की चर्चाएं हैं। वह बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में यूपी की किसी दो सीटों में से एक से उम्मीदवार भी बनाए जा सकते हैं। पिछले दिनों अवध ओझा ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ मुलाकात भी की थी, जिसके बाद अटकलों को और बल मिल गया।

बीजेपी अवध ओझा को यूपी की कैसरगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है। दरअसल, कैसरगंज से अभी सांसद बृजभूषण शरण सिंह हैं। कई बार लोकसभा चुनाव जीत चुके बृजभूषण पर कई महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच की जा रही है। ऐसे में अब तक बृजभूषण को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है और संभावना जताई जा रही है कि पार्टी इस बार उनका टिकट काट भी सकती है। उन्हीं की जगह अवध ओझा को मैदान में उतारा जा सकता है। ओझा मूल रूप से यूपी के गोंडा के रहने वाले हैं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर उनकी रील्स काफी वायरल होती रही हैं।

दूसरी सीट, जिस पर अवध ओझा के चुनाव लड़ने की संभावना है, वह प्रयागराज सीट है। सूत्रों के अनुसार, अब तक प्रयागराज से सांसद रहीं रीता बहुगुणा जोशी का भी टिकट बीजेपी काट सकती है। पार्टी यहां से अवध ओझा को टिकट दे सकती है। दरअसल, प्रयागराज में बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग में पढ़ने आते हैं और अवध ओझा के भी लोकप्रिय टीचर होने की वजह से फायदा पार्टी को मिल सकता है। हालांकि, अवध ओझा राजनीति में आने की तो ख्वाहिश जता चुके हैं, लेकिन क्या बीजेपी के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे और यदि लड़ते हैं तो कैसरगंज या प्रयागराज में से किसी सीट से उन्हें उतारा जा सकता है, इस पर उन्होंने चुप्पी साध रखी है। इस बारे में अब तक उन्होंने कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

अब तक बृजभूषण, वरुण गांधी समेत कई को टिकट नहीं
बीजेपी ने अब तक उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 195 नामों की घोषणा की गई थी, तो दूसरी लिस्ट में 72 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान हुआ। सिर्फ पहली ही लिस्ट में यूपी के उम्मीदवारों की जानकारी दी गई है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में बृजभूषण शरण सिंह, मेनका गांधी, वरुण गांधी आदि जैसे बड़े नामों को जगह नहीं दी, जिसके बाद तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण मामले में बृजभूषण का नाम आने की वजह से माना जा रहा है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में उनसे दूरी बना सकती है। हालांकि, सूत्रों का यह भी दावा है कि बड़ा चेहरा होने के चलते बीजेपी बृजभूषण के किसी करीबी को भी टिकट दे सकती है। इसके अलावा, सुल्तानपुर और पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी और वरुण गांधी के भी टिकट काटे जा सकते हैं।