Thursday, November 12, 2026
news update
Breaking News

कृषि विभाग के उपसंचालक की सड़क दुर्घटना में मौत…

सूरजपुर 3 फरवरी 2025।

सड़क हादसे में डिप्टी डायरेक्टर की जान चली गई। डिप्टी डायरेक्टर का नाम शिव कुमार प्रसाद है, जो कृषि विभाग में पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक शासकीय वाहन से कृषि विभाग के उपसंचालक जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के कृषि विभाग के उपसंचालक शिवकुमार प्रसाद के सड़क दुर्घटना में जान चली गई।

वो अपनी सरकारी गाड़ी से बलरामपुर से अम्बिकपुर जा रहे थे, प्रतापपुर के मदन नगर के पास बोलोरो गाड़ी पेड़ से टकरा ग़ई।अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।उप संचालक कृषि एसके प्रसाद सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अंबिकापुर से बलरामपुर जा रहे थे।

बलरामपुर में पदस्थ कृषि उप संचालक एसके प्रसाद सोमवार को अंबिकापुर से बलरामपुर जाने के लिए शासकीय बोलेरो क्रमांक CG-02-6950 से रवाना हुए थे। बोलेरो वाहन को कार्यालय में पदस्थ लिपिक पन्ना लाल यादव चला रहा था।

दोपहर करीब 1 बजे उनकी बोलेरो अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर सामने से आ रही वाहन से साइड लेने के दौरान एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया व एक चक्का निकल गया।

हादसे में मृत उप संचालक कृषि एसके प्रसाद मूलतः मैनपाट के रहने वाले थे। अंबिकापुर के पटपरिया में उनका निजी निवास है। वे बलरामपुर में करीब दो सालों से पदस्थ थे। इसके पूर्व वे अंबिकापुर एवं सूरजपुर में कृषि उपसंचालक के पद पर कार्य कर चुके हैं। अंबिकापुर में कुछ समय तक वे जेडीए के प्रभार पर भी थे।