गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 16 मिनट पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 16 मिनट पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 46 मिनट पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 1 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 2 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 2 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 2 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 3 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 3 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 3 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 4 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 5 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 5 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 5 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 6 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 6 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 7 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 7 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 7 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल
राष्ट्रीय

चीन सीमा पर लेह में तैनात जवानों को रंग-गुलाल लगाकर रक्षा मंत्री ने मनाई होली

नई दिल्ली
 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को चीन की सीमा पर लेह (लद्दाख) में सशस्त्र बल के जवानों के साथ होली मनाई। रक्षा मंत्री ने जवानों को रंग-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें होली की बधाई दी। पहले उन्हें सियाचिन में सैनिकों के साथ होली मनाने के लिए जाना था लेकिन आज सुबह विपरीत मौसम के चलते अचानक उनका कार्यक्रम बदल दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारे देवी-देवता किसी न किसी तरीके से हमारी रक्षा ही करते हैं। उसी तरह दुश्मनों से हमारी रक्षा करते हुए सभी सैनिक भी हमारे लिए किसी रक्षक देवता से कम नहीं हैं।

रक्षा मंत्री दीपावली और होली का त्योहार देश की किसी न किसी सीमा पर जाकर सैनिकों के साथ मनाते हैं। उन्होंने पिछले साल 06 मार्च को स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस 'विक्रांत' पर तैनात नौसैनिकों को गुलाल लगाकर उनके साथ होली की खुशियां साझा कीं थीं। इस बार उन्हें दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात जवानों के साथ होली मनाने के लिए जाना था लेकिन विपरीत मौसम के चलते राजनाथ सिंह उत्तरी सीमा पर लेह (लद्दाख) में सशस्त्र बल के जवानों के साथ होली मनाने के लिए पहुंचे।

होली से एक दिन पहले रक्षा मंत्री ने जवानों को रंग-गुलाल लगाया और त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले रक्षा मंत्रालय का दायित्व मिलने के बाद मेरा पहला दौरा सियाचिन का ही हुआ था। आज मौसम खराब होने के कारण सियाचिन जाना संभव नहीं हो पाया, इसलिए वहां तैनात सभी सैनिकों को यहीं लेह से होली की शुभकामनाएं देता हूं। वैसे तो अनेक अवसरों पर सेना के जवानों से मिलता रहता हूं लेकिन होली के अवसर पर आप लोगों से मिलना और आपके साथ होली खेलना मेरे लिए सबसे सुखद क्षणों में से एक है।

उन्होंने कहा कि आप सभी सैनिक होने के नाते भारत के प्रत्येक परिवार के सदस्य हैं। मैं भारत के सभी परिवारों के प्रेम का रंग लिए आपके बीच आया हूं। आप भले ही मुझे रक्षा मंत्री के रूप में यहां देख रहे हैं लेकिन मैं आपके स्वजन के रूप में होली के दिन अपने परिवार वालों से मिलने आया हूं। मैं देशवासियों की होली की शुभकामनाओं के साथ-साथ आपके लिए उनका आशीर्वाद लाया हूं। भारतीय सेना इच्छाशक्ति और साहस का दूसरा नाम है। आपके बीच आकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे रगों में रक्त की नई धारा का संचार होने लगा है। आप जिस ऊंचाई पर खड़े होकर इतनी विषम परिस्थिति में देश की सेवा करते हैं, वह अतुलनीय है।

राजनाथ ने कहा कि हड्डियों को कंपा देने वाली सर्द हवाएं जब इन वादियों में बहती हैं, तो हर कोई अपने घरों में दुबक जाना चाहता है। इसके बावजूद विपरीत परिस्थिति में भी आप मौसम से लोहा लेकर दुश्मन की आंखों में आंखें डालकर खड़े होते हैं। इस अटूट इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करने के लिए देश सदैव आपका ऋणी रहेगा। आने वाले समय में जब राष्ट्रीय सुरक्षा का इतिहास लिखा जाएगा, तब बर्फीले ठंडे ग्लेशियर में उबाल लाने वाली आपकी वीरता के कार्यों को गौरव के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार पहले सियाचिन और कारगिल की चोटियों पर, राजस्थान के तपते रेतीले मैदान में, हिंद महासागर की गहराई में स्थित पनडुब्बी में सवार भारतीय नौसैनिकों के साथ मनाए जाने चाहिए।