Google Analytics Meta Pixel
District Dantewada

दंतेवाड़ा : दंतेश्वरी तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत…

इम्पैक्ट डेस्क.

दंतेवाड़ा. दंतेश्वरी तालाब में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई है. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाने में दी जिसके बाद गोताखोर टीम ने तालाब से डेड बॉडी को निकाला. डूबने वाला बुजुर्ग और आवराभाटा कबाड़ी पारा का रहने वाला है. मृतक कबाड़ी का काम किया करता था जिसका नाम मैंगु नेताम है. पुलिस की टीम ने मौके पर से डेड बॉडी का पंचनामा कर बॉडी को परिजनों हवाले किया जिससे समय पर उसका अंतिम संस्कार किया जा सके.