Big news

आवारा कुत्तों की दरिंदगी : 11 साल के दिव्यांग को नोचकर मार डाला… घसीटकर ले गए आधा किलोमीटर…

इम्पैक्ट डेस्क.

केरल के कन्नूर जिले में रविवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक 11 साल के गूंगे बच्चे को कुत्तों ने नोचकर मार डाला। लड़का रविवार की शाम से ही लापता था। बाद में वह एक पार्क में बेहोशी की हालत में मिला। पीड़ित की पहचान कन्नूर के मुजाप्पिलांगद के रहने वाले निहाल निषाद के रूप में हुई है। 

लड़का बोल नहीं सकता था इसलिए किसी ने उसके चीखने चिल्लाने की आवाज भी नहीं सुनी। बाद में  जब लोगोंन ने खोज बीन शुरू की तो वह पार्क में मिला। जिस मैदान में वह मिला वह निहाल के घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पर भी शंका है कि आवारा कुत्ते लड़के को घायल करने के बाद घसीटकर वहां ले गए या फिर वह खुद से गया था। 

लड़के को लोग तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पूरे शरीर पर कुत्ते के काटने के निशान थे। बच्चा दिव्यांग था। पुलिस को पता चला तो टीम घटनास्थल पर पहुंची। यह केरल में इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है। सितंबर के महीने में एक खबर सामने आई थी। एक शख्स अपने बेटे के साथ बंदूक लेकर मदरसा जा रहा था। जब उससे पूछा गया कि वह ऐसा क्यों कर रहा है तो उसने कहा कि यहां के कुत्ते जानलेवा हैं और वे हमला करने के लिए किसी की भी जान ले सकते हैं। इसलिए उसे बच्चे की सुरक्षा के लिए ऐसा करना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!