गाय ने दिया 2 सिर और 3 आंखो वाले बछड़े को जन्म… लोगों ने ‘मां दुर्गा के अवतार’ के रूप में बछड़े की पूजा करना शुरू कर दिया…
Getting your Trinity Audio player ready...
|
इंपेक्ट डेस्क.
नबरंगपुर में नवरात्रि के दौरान कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया। इस बछड़े का जन्म दो सिर और तीन आंखों के साथ हुआ. बछड़े के जन्म के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने ‘मां दुर्गा के अवतार’ के रूप में इसकी पूजा करना शुरू कर दिया।
बछड़े का जन्म नबरंगपुर जिले के कुमुली पंचायत के बीजापुर गांव में हुआ। यहां किसान धनीराम की गाय ने जब इस बछड़े को जन्म दिया तो सभी लोग हैरान रह गए. क्योंकि बछड़े के दो सिर और तीन आंखें थीं।
धनीराम ने दो साल पहले गाय खरीदी थी। हाल ही में जब गाय को प्रसव में कुछ परेशानी हुई, तो धनीराम ने उसकी जांच की और पाया कि बछड़ा दो सिर और तीन आंखों के साथ पैदा हुआ है।
इस अनोखे बछड़े को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बछड़े की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें उसके दो सिर दिखाई दे रहे हैं।
नवरात्रि के अवसर पर अनोखे बछड़े के जन्म लेने के कारण मोहल्ले के लोगों ने बछड़े की ‘मां दुर्गा के अवतार’ के रूप में पूजा करना शुरू कर दिया है।