Big news

कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की सूची की जारी : सीएम भूपेश बघेल यहां से लड़ेंगे चुनाव… बस्तर से लखेश्वर दंतेवाड़ा से छबिंद्र बीजापुर से विक्रम मंडावी… देखें पूरी लिस्ट…

इंपेक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कांग्रेस ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।



इससे पहले बसपा ने आठ अगस्त को नौ प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद भाजपा ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। फिर नौ अक्टूबर को 64 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची नौ सितंबर और दूसरी दो अक्टूबर को जारी की थी। पहली सूची में जहां 10 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। वहीं, दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 13 अक्टूबर को तीसरी सूची जारी की थी। इसमें 11 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। इस तरह से आम आदमी पार्टी अब तक कुल 33 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीट के लिए दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होगा और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं, तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे।

error: Content is protected !!