बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 6 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 6 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 6 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 6 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 6 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 6 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 6 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 7 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 7 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 7 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 7 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 8 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 8 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 8 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 8 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 8 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 9 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 9 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 9 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

प्रदेश में कांग्रेस को अपने जीते सांसद पर भी भरोसा नहीं, प्रत्याशियों की दूसरी सूची लटकी

रायपुर

 कांग्रेस ने 11 लोकसभा में से 6 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। 5 सीटों पर एक से अधिक नामों का पैनल होने की वजह से मामला फंस गया है। इसके लिए एक सब कमेटी बना दी गई है। इस कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही अब प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होगा। इससे टिकट की दावेदारों की धड़कने बढ़ कई है। कई दावेदार लगातार दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। इधर, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अब 15 मार्च के बाद ही प्रदेश के बाकी प्रत्याशियों के नाम तय होंगे।

दरअसल, केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रदेश से 1-1 नाम का पैनल मांगा था। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक हुई थी। इसमें एक नाम पर सहमति नहीं बनी तो नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया था। जहां एक नाम पर सहमति बनी, उन लोकसभा सीटों में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया। वहीं पैनल में एक से अधिक नाम आने की वजह से 5 सीटों पर घोषणा नहीं हो सकी। अब केंद्रीय चुनाव समिति छत्तीसगढ़ राज्य को छोड़कर अन्य राज्यों की सीटों पर मंथन शुरू कर दिया है। इसी के तहत मंगलवार को दूसरी सूची जारी हुई है। इसमें छत्तीसगढ़ का नाम शामिल नहीं है।

दिग्गज नेताओं के नाम पर मुहर लगना तय

 बताया जाता है कि शेष पांच सीटों पर दिग्गज नेताओं के नाम मुहर लगेगी। सबसे ज्यादा मंथन बस्तर, बिलासपुर और कांकेर को लेकर हो रहा है। चूंकि दीपक बैज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी है, इसलिए बस्तर से दीपक बैज का चुनाव लड़ाए या नहीं इस पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा बिलासपुर से टीएस सिंहदेव को दावेदार बनाने की बात सामने आईं थीं, लेकिन उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। इसके बाद यहां से किसी ओबीसी वर्ग के नेता को टिकट देने की बात सामने आईं। वहीं कांकेर में भी कई नाम आने की वजह से उलझन की स्थिति है।

जल्द जारी होगी लिस्ट: बैज

दिल्ली से वापस लौटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकाराें से चर्चा करते हुए कहा, वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई है। सब कमेटी में चर्चा के बाद जल्द ही सूची जारी हो जाएगी। नामों में हो रही देरी को लेकर कहा, सब कमेटी अपना फैसला लेगी। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। लगभग सब क्लियर है। हम लोग खुद चाह रहे हैं कि जल्द ही लिस्ट जारी हो जाए।

भाजपा ने शुरू किया पोस्टर वाॅर

 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा ने सोशल मीडिया में दो कार्टून पोस्टर जारी किया है। एक पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव लोकसभा सीट के प्रत्याशी भूपेश बघेल और दूसरे पोस्टर पूर्व मंत्री व जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट के प्रत्याशी डॉ. शिव कुमार डहरिया पर सीधा हमला बोला है। एक पोस्टर के कार्टून में जिहादी और दूसरे में कब्जा पर फोकस किया गया है। इसकी चर्चा जोर-शोर से हो रही है। इधर, भाजपा के पोस्टर वार को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, भाजपा अपनी हार से घबरा गई है। इसलिए वो इस तरह की हरकतें कर रही है। यह बात सब को पता है कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इस तरह से ओछी राजनीति करना भाजपा की मानसिकता है।