State News

CM भूपेश 1 बजे दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे, साथ लौटेंगे सभी मंत्री व कई विधायक…

Impact desk.

छत्तीसगढ़ में ढ़ाई-ढ़ाई साल के एपिसोड का “द इंड” हो गया है। आज दोपहर बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कैबिनेट के मंत्री भी साथ लौटेंगे। कई विधायकों के भी साथ रायपुर लौटने की जानकारी मिल रही है। आज मुख्यमंत्री भूपेश दोपहर बाद 1 बजे की फ्लाइट से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 2.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

इससे पहले आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूथ कांग्रेस के मुख्यालय पहुंचे और वहां राजीव गांधी की तस्वीर की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कैबिनेट मेंत्री रविंद्र चौबे, अमरजीत भगत, मोहम्मद अकबर, गिरीश देवांगन सहित कई और नेता-मंत्री मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!