Breaking News

राहुल गांधी से ज्यादा लोकप्रिय हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… सर्वे में हुआ खुलासा…

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क।

देश में जारी कोरोना संकट के बीच एक एजेंसी ने नेताओं की लोकप्रियता को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वें में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सर्वाधिक है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इस मामले में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों में भी सबसे आगे भूपेश बघेल हैं…

कांग्रेस शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री या यहां तक कि जहां वे महाराष्ट्र या राजस्थान में गठबंधन में हैं, राहुल गांधी की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं। आईएएनएस-सी वोटर स्टेट ऑफ द नेशन 2020 सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशुद्ध लोकप्रियता रेटिंग 81.06 प्रतिशत है। वास्तव में 56.74 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे उनके प्रदर्शन से बहुत संतुष्ट हैं। महाराष्ट्र में, जहां महाविकास अघाड़ी सत्ता में है और कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की लोकप्रियता राज्य में महामारी की स्थिति के बावजूद उच्च है। 76.52 प्रतिशत लोगों ने उद्धव को समर्थन दिया जबकि 63.72 प्रतिशत ने कहा कि वे उनके काम से बहुत संतुष्ट हैं, सिर्फ 11.36 फीसदी लोगों ने कहा कि वे उनसे बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं।

अमरिंदर सिंह की लोकप्रियता सबसे कम, फिर भी राहुल गांधी से ज्यादा
एकमात्र कांग्रेस शासित या कांग्रेस गठबंधन शासित मुख्यमंत्री, जिनकी लोकप्रियता कम है वह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह हैं जिन्हें महज 27.51 प्रतिशत समर्थन है। लेकिन फिर भी, वह राहुल गांधी से बेहतर हैं जिन्हें राज्य में 12.67 प्रतिशत ही पसंद करते हैं।

राजस्थान एक और कांग्रेस शासित राज्य है जहां 2018 में कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया था। इसके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लोकप्रियता रेटिंग 65.61 प्रतिशत है। राज्य के 59.71 प्रतिशत लोगों ने कहा कि गहलोत जो काम कर रहे हैं, उससे वे बहुत खुश हैं।

एक अन्य गठबंधन सरकार में जहां कांग्रेस एक भागीदार है, झारखंड के 61.26 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समर्थन दिया है।

वास्तव में, कांग्रेस या महागठबंधन सरकारों के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से काफी ज्यादा प्रतीत होती है। उदाहरण के लिए, बघेल को जहां 81.06 प्रतिशत लोग पसंद करते हैं, वहीं राहुल गांधी को सिर्फ 6.2 फीसदी। इसी तरह, जैसा कि सोरेन को 61.26 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है, वहीं राहुल ने केवल 10.89 प्रतिशत का प्राप्त किया है। इस बीच उद्धव ठाकरे को 76.52 प्रतिशत लोगों का समर्थन है जबकि राहुल गांधी को 26.11 प्रतिशत का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!