District Beejapur

हड़ताल पर गए रसोइये, महिला समूहों ने संभाला मोर्चा…

इम्पैक्ट डेस्क.

बीजापुर वेतन विसंगति को दूर करने की अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर जिले के स्कूलो में पदस्थ रसोईये बेमियादी हड़ताल पर चले गए है, जिलामुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन प्रांगण में रसोईये एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था लेते हुए मध्यान्ह भोजन महिला समूहों से मिड डे मील संचालित करवा रही है, हालांकि हड़ताल लंबे समय तक जारी रहती है तो परेशानी बढ़ सकती है ऐसा शिक्षा विभाग का भी मानना है। रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष रम्भाजी का कहना है कि वे अपनी एक सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है। राजधानी रायपुर और सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर में प्रदर्शन के बाद संघ ने जिला स्तर पर बेमियादी हड़ताल का निर्णय लिया, उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांग पर हामी नही भर देती। उन्हें प्रतिमाह 1500 रुपये की जगह कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए, यही संघ की मांग है। दूसरी ओर हड़ताल को देखते हुए शिक्षा विभाग ने मिड डे मील समुहों को मध्यन्ह भोजन की जबाबदारी सौंप दी है, जिससे स्कूलों में बंदोबस्त दुरुस्त जरूर है, लेकिन हड़ताल लंबी चलने से आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग की दिक्कतें बढ़ सकती है, बहरहाल रसोइये मांगों को लेकर एक सुर में लामबन्द नजर आ रहे है। बीइओ जाकिर खान ने बताया कि हड़ताल का असर मध्यन्ह भोजन व्यवस्था पर नहीं पड़ेगा, महिला समूह समर्थ है, कुछ जगहों पर थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है, विभाग प्रत्येक स्कूलों की निगरानी कर रहा है।

error: Content is protected !!