बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 8 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 8 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 8 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 9 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 9 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 9 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 9 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 9 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 9 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 9 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 10 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 10 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 10 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 10 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 10 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 10 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 11 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 11 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 11 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 11 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
Big news

CG : कैदी ने सेंट्रल जेल में लगाई फांसी… हत्या के लिए आजीवन कारावास की काट रहा था सजा, प्रहरी निलंबित…

इम्पैक्ट डेस्क.

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के सेंट्रल जेल में रविवार की रात सजायाफ्ता बंदी ने बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। बंदी द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिलने पर जेल में हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस अधिकारी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए। मामले में जेल अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात प्रहरी को निलंबित कर दिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच बंदी द्वारा फांसी लगाए जाने को लेकर जेल प्रबंधन भी सकते में है।

मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जेल अंबिकापुर में रविवार की शाम को निर्धारित समय पर गिनती के बाद सभी बंदी और कैदी अपने-अपने बैरक में चले गए थे। रात लगभग 11 बजे बैरक संख्या – 9 में कैदी लुकन राम ने बाथरूम जाने की बात कही थी।

काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो बैरक में रहने वाले दूसरे कैदियों को शक हुआ। दूसरे बंदियों ने बाथरूम में जाकर आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर बंदियों ने दरारों से झांक कर अंदर देखा तो उसने बाथरूम में लुकन राम का शव फांसी पर झूलते हुए देखा। घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय जेल प्रबंधन हरकत में आया। जिसके बाद जिला और पुलिस-प्रशासन को रात में ही सूचना दे दी गई थी।

बाथरूम को किया गया सील

देर रात कार्यपालिक दंडाधिकारी अंबिकापुर तहसीलदार और कोतवाली थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह केंद्रीय जेल पहुंचे थे। अधिकारियों ने निरीक्षण कर बाथरूम को जांच के लिए सील कर दिया है। मृतक बंदी लुकन राम मूलतः बलरामपुर जिले के राजपुर का रहने वाला था। हत्या के आरोप में न्यायालय से उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उसने अपनी सजा के 12 वर्ष काट लिए थे।

सोमवार सुबह कार्यपालक दंडाधिकारी की उपस्थिति में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। कैदी ने फांसी क्यों लगाई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई थी। वे सोमवार सुबह अंबिकापुर पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।

जेल प्रहरी निलंबित

सेंट्रल जेल अधीक्षक राजेंद्र गायकवाड ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना रात लगभग 11 बजे की है। बैरक में ड्यूटी वार्डन प्रवीण रात्रे की थी। ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी प्रवीण रात्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ज्यादा रात नहीं हुआ था,उसके बावजूद कैदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने को जेल प्रहरी की लापरवाही मानी जाएगी। मामले की जांच होगी। बंदी ने क्यों फांसी लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।