Thursday, May 16, 2024
news update
Big news

CG : गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा एलान… प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे सहारा इंडिया के 2 सहायता केंद्र…

इम्पैक्ट डेस्क.

CG केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान शनिवार रात राजधानी रायपुर पहुंचे। जिसके बाद यहां बीजेपी नेताओं के साथ करीब ढाई घंटे तक बैठक की। आज सुबह भी कई लोगों ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर अमित शाह से मुलाकात किया। इस दौरान सहारा इंडिया परिवार का पैसा लौटाने पर लोगों ने गृहमंत्री को धन्यवाद किया।

जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शाह की मौजूदगी में प्रदेश के हर जिले में दो सहारा सहायता केंद्र खोलने का ऐलान किया। उनके मुताबिक ये केंद्र सहारा पीड़ितों को उनकी राशि दिलाने में मदद करेंगे।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां वे भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी किया। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं से चर्चा की। नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया। जिसके बाद अमित शाह की मौजूदगी में यहां स्थानीय नेताओं ने डिनर भी किया।

error: Content is protected !!