District Beejapur

CG : सलवा जुडूम नेता की मौत… अस्पताल में ली अंतिम सांस…

इम्पैक्ट डेस्क.

बीजापुर। बीजापुर जिले के रहने वाले सलवा जुडूम के नेता मधुकर राव का निधन हो गया, जिन्होंने एक निजी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। सुबह से ही सीने में दर्द की शिकायत थी। कल कुटरू में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गृह गांव ​में किया जाएगा अंतिम संस्कार

बता दें कि मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने तेलंगाना के वारंगल के अस्पताल में दम तोड़ा है। परिजनों ने बताया कि, मंगलवार की सुबह उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें बीजापुर अस्पताल ले जाया गया था। गंभीर स्थित को देखते हुए उन्हें वारंगल रेफर किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। मंगलवार की देर रात उनका पार्थिव शव कुटरू लाया गया है। बुधवार की दोपहर उनके गृह गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नक्सल पीड़ितों की सेवा करना ही मुख्य उद्देश्य था

दरअसल, मधुकर राव सलवा जुडूम के प्रमुख नेता थे। नक्सलियों के खिलाफ उन्होंने लोगों को खड़ा किया था। नक्सलियों के जुल्म से लोगों को झुटकारा दिलाने के लिए इन्होंने लड़ाई लड़ी थी। हालांकि, माओवादियों ने कई बार इन्हें जान से मारने की भी कोशिश की थी। लेकिन, ये बच निकले थे।

इनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि, मधुकर राव किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े थे। वे समाज सेवक के रूप में जिले में काम कर रहे थे। लोगों की और नक्सल पीड़ितों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य था। इसी वजह से उन्होंने शादी भी नहीं की थी।

error: Content is protected !!