State News

CG : आरक्षण को लेकर रायपुर में आज कांग्रेस निकाली की महारैली… 70 समाजों से 1 लाख भीड़ जुटाने का दावा…

इम्पैक्ट डेस्क.

रायपुर में कांग्रेस मंगलवार को एक महारैली करने वाली है। इस आयोजन में 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है। इसे कांग्रेस साल 2023 का सबसे बड़ा सियासी विरोध प्रदर्शन बता रही है। ये आंदोलन आरक्षण बिल की वजह से किया जाएगा। विधानसभा से पारित बिल, अब तक राज्यपाल के हस्ताक्षर के लिए अटका हुआ है। कांग्रेस की महारैली से लोगों को सड़क पर थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्ते बताएं हैं, जिनका इस्तेमाल न करना लोगों के लिए ठीक होगा।

आज होने वाली महारैली में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी भाग लेंगी। सुबह दिल्ली से रायपुर आने के बाद सर्किट हाउस में कुमारी शैलजा कुछ देर रुकेंगी। दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज मैदान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित जन अधिकार महारैली में भाग लेंगी। इसके बाद शैलजा दोपहर 3 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित मोर्चा-संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगी। देर शाम वो दिल्ली लौट जाएंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव 2 जनवरी सोमवार की रात रायपुर पहुंचेंगे। ये भी महारैली और पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!