सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 1 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 1 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 1 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 1 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 3 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 3 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 3 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 3 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 3 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 3 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 11 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 11 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 11 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 11 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 11 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 11 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 12 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 12 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 12 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा
Crime

CG : सास-ससुर के फटकार से नाराज दामाद दोस्तों के साथ पहुंचा ससुराल… रात में कर दी दोनो की बेरहमी से हत्या…

इंपैक्ट डेस्क.

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा में बीते 28 मार्च को दंपत्ति की हत्या कर दी गई थी. पुलिस का दावा है कि दंपत्ति की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दामाद ही है. दरअसल ग्राम कैथा के रहने वाले विजय राम और उसकी पत्नी मंगली बाई की लाश 28 मार्च को घर के अंदर मिली थी. विजयराम और मंगली बाई की हत्या की जानकारी लोगों को तब लगी, जब उसके घर के आस-पास से पड़ोसियों को बदबू आने लगी थी. बदबू आने पर पड़ोसियों ने घर के नजदीक जाकर देखा तो घर का दरवाजा बाहर से ताला बंद था, लेकिन घर के अंदर से ज्यादा बदबू आ रही थी.

पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मोके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर के दरवाजा पर लगे ताला को तोड़कर अंदर देखा तो घर के अंदर विजय राम और मंगली बाई का खून से सना हुआ शव जमीन पर पड़ा हुआ था. पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया था और मामले की विवेचना कर रही थी. विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि विजय राम का एक बेटा और चार बेटियां हैं और सभी की शादियां हो गई हैं. घर पर विजय राम और उसकी पत्नी मंगली बाई ही रहते थे. विजय राम के चार दामाद थे, उनमे से चौथे नंबर का दामाद दिनेश आए दिन अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था. इसको लेकर विवाद होता रहता था.

सास-ससुर के फटकार से था नाराज
दिनेश की पत्नी अपने पिता विजय और माँ मंगली बाई को परेशानी बताती थी. विजय और मंगली बाई अपने पुत्री का साथ देते हुए दामाद को फटकार लगाते थे कि अपनी पत्नी के ऊपर शंका करना गलत है. अपनी पत्नी से मारपीट करोगे तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा देंगे. इस पर दामाद दिनेश रंजिश रखा हुआ था और इसी रंजिश में दिनेश ने 26 मार्च की रात अपने दो साथियों के साथ मिलकर, विजय और मंगली बाई कि चाक़ू मारकर हत्या कर घर के दरवाजे पर ताला लगा दिया था. मौका देखकर दोनों के शव को कहीं और ठिकाने लगाने की योजना बना रखा था, लेकिन लाश से आ रही बदबू ने आरोपी दामाद के काले कारनामे कि पोल खोल दी. एसडीओपी चन्द्रशेखर परमा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दामाद दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आरोपी की निशानदेही पर हत्या में उपयोग हुए चाक़ू को भी पुलिस ने झाड़ियों से बरामद कर लिया है.