Crime

CG : छोटे भाई की हत्या कर बड़े ने घर के पीछे दफना दिया शव… बदबू आने से खुला राज, ससुराल से गिरफ्तार हुआ आरोपी…

इम्पैक्ट डेस्क.

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक युवक ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने छोटे भाई का रस्सी से गला घोंटा और फिर लाश घर के पीछे हिस्से में दफना दिया। शव से बदबू आने लगी तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस से जमीन खोदकर शव बाहर निकाला। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपने ससुराल चला गया था। पुलिस ने आरोपी को वहीं से गिरफ्तार किया है। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है।

एएसआई जीवनलाल वर्मा ने बताया कि तरेंगा गांव निवासी शिव तिवारी (25 वर्ष) पांच दिनों से लापता था। वह गांव में अपने बड़े भाई धनेश्वर तिवारी व भाभी के साथ ही रहता था। अचानक लापता होने के बाद शिव के जीजा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को शिव तिवारी के घर पीछे से बदबू उठने लगी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पूछताछ में शिव तिवारी का उसके बड़े भाई धनेश्वर से विवाद की बात सामने आई। रविवार को धनेश्वर तिवारी घर पर ताला लगाकर अपने ससुराल चला गया था। उसकी पत्नी भी मायके में थी। पुलिस ने धनेश्वर को महासमुंद में उसके ससुराल से गिरफ्तार किया।

घर बेचने की बात पर दोनों भाइयों में विवाद
पूछताछ में आरोपी धनेश्वर ने पुलिस को बताया कि शिव से घर बेचने को लेकर विवाद था। 5 जुलाई को इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर उसने रस्सी से रवि का गला घोंट दिया और शव को घर के पीछे गड्‌ढे में दफना दिया। सोमवार को पुलिस आरोपी धनेश्वर को उस जगह लेकर पहुंची, जहां उसने अपने छोटे भाई की हत्या कर शव को दफनाया था। पुलिस ने जमीन खोदकर शव को निकाला। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!