रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 1 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 1 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 1 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 1 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 1 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 1 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 2 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 2 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 2 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 2 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 2 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 2 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 2 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 2 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 3 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 3 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 3 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 3 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 3 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 3 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
स्वास्थ्य

CG : प्राइवेट अस्पताल में कोरोना से 54 साल के मरीज ने तोड़ा दम… 19 नए केस भी मिले… छत्तीसगढ़ में 3 महीने में पहली मौत…

इम्पैक्ट डेस्क. रायपुर।

राजधानी रायपुर में तीन महीनों के बाद इस पहली मौत से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इस बीच कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं। राजधानी के एक निजी अस्पताल में मंगलवार शाम 5.30 बजे 54 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई। उन्हें कोरोना संक्रमण था। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के तहत रायपुर में ही किया गया। बताया जा रहा है, वह मरीज बलौदा बाजार जिले से रायपुर लाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार रात के बुलेटिन में इसे शामिल नहीं किया था। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने मौत का आंकड़ा अपडेट किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा 14 हजार 35 हो गया है। इस साल 10 मार्च के बाद यह कोरोना से हुई पहली मौत है। मार्च में 7 तारीख को भी एक मरीज की जान गई थी। उससे पहले पांच मार्च को 2 मरीजों की मौत हो गई थी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में 19 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें सर्वाधिक 7 लोग रायपुर जिले के ही हैं। बिलासपुर और दुर्ग जिले से भी 2-2 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदा बाजार, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर में भी एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 3 हजार 592 नमूनों की जांच किया है। इस मान से कोरोना संक्रमण की दर 0.53% हो गया है। पिछले महीने संक्रमण दर इससे काफी नीचे था। अभी प्रदेश के 11 जिलों से संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

मरीजों की संख्या बढ़कर 76 तक पहुंची

प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। ये मरीज 19 जिलों में हैं। सबसे अधिक 23 मरीज रायपुर जिले में ही हैं। बिलासपुर में 14 और दुर्ग में 7 मरीजों की इलाज चल रहा है। रायगढ़-कोरबा में 5-5 मरीज हैं, कबीरधाम, गौरेला-पेण्ड्रा – मरवाही और बस्तर में 3-3 मरीज हैं। सरगुजा और मुंगेली में 2-2 मरीज हैं। वहीं राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और दंतेवाड़ा जिले में एक-एक सक्रिय मरीज हैं।