बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 10 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 10 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 10 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 10 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 10 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 10 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 10 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 11 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 11 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 11 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 11 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 12 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 12 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 12 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 12 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 12 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 12 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 13 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 13 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 13 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राष्ट्रीय

केंद्र सरकार ने फार्मास्युटिकल कंपनियों पर बड़ी नकेल कसी, दवा कंपनियों के खर्च पर विदेश में सैर नहीं कर पाएंगे डॉक्टर

नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने फार्मास्युटिकल कंपनियों पर बड़ी नकेल कसी है। सरकार ने दवाओं की मार्केटिंग के लिए एक समान आचारसंहिता (Uniform Code) की घोषणा करते हुए कहा है कि कोई भी फार्मा कंपनी ना तो किसी डॉक्टर को कोई गिफ्ट देगी और ना ही वर्कशॉप और सेमिनार के नाम पर डॉक्टरों और उसके परिवार के लोगों को विदेश जाने या देश में ही दूसरे शहरों में जाने और महंगे होटलों में ठहरने का खर्च उठाएगी।

हालांकि, नई गाइडलाइंस में यह कहा गया है कि अगर कोई डॉक्टर किसी वर्कशॉप या सेमिनार में वक्ता है तो उसे इससे छूट रहेगी। फार्मास्युटिकल डिपार्टमेंट ने सभी फार्मास्युटिकल एसोसिएशनों के साथ यूनिफॉर्म कोड फॉर फार्मास्युटिकल मार्केटिंग प्रैक्टिसेज (UCPMP) 2024 की कॉपी साझा की है ताकि उसका कड़ाई से पालन किया जा सके। इसके साथ ही विभाग ने फार्मास्युटिकल एसोसिएशनों को समान संहिता के किसी भी उल्लंघन से संबंधित शिकायतों की जांच के लिए एक आचारसंहिता समिति बनाने का भी निर्देश दिया है। UCPMP 2024 गाइडलाइंस में कोड के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए भी दिशानिर्देश दिए गए हैं।

UCPMP 2024 गाइडलाइंस में कहा गया है कि दवा कंपनियां दवाओं की मार्केटिंग के नाम पर किसी भी डॉक्टर को ना तो कोई सामान गिफ्ट देंगी, ना ही उन्हें पैसे या कोई लालच देंगी। अगर इसका उल्लंघन करते हुए पाया गया तो दवा कंपनियों पर फार्मा एसोसिएशन कठोर कार्रवाई करेगी। गाइडलाइंस में कहा गया है कि यूसीपीएमपी 2024 के पालन के लिए सभी फार्मा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ही जिम्मेदार होंगे।

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) की आचार समिति का हिस्सा रहे एक वरिष्ठ डॉक्टर के हवाले से TOI ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि फार्मास्युटिकल कंपनियां अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग पर बहुत पैसा खर्च करती हैं। सम्मेलनों और कार्यशालाओं के नाम पर डॉक्टरों को विदेश ले जाने से लेकर, उन्हें उपहार देने तक और दवा के नमूने निःशुल्क देती हैं। इससे दवा की लागत बढ़ जाती है और अंतत: इन सारे खर्चे का बोझ दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की उच्च लागत के रूप में रोगी पर डाला जाता है,जो बंद होना चाहिए।

UCPMP की गाइडलाइंस के अनुसार, ‘‘किसी भी औषधि कंपनी या उसके एजेंट यानी वितरकों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं द्वारा किसी स्वास्थ्य पेशेवर या उसके परिवार के सदस्यों के व्यक्तिगत लाभ के लिए कोई उपहार प्रदान नहीं किया जाना चाहिए या उसकी पेशकश नहीं की जानी चाहिए।’’

इसी तरह, किसी भी औषधि कंपनी या उसके एजेंट यानी वितरकों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं द्वारा दवाओं की सलाह देने या आपूर्ति करने के लिए योग्य किसी भी व्यक्ति को कोई आर्थिक लाभ या लाभ की पेशकश, आपूर्ति या उसका वादा नहीं किया जा सकता।