बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 2 घंटे पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 2 घंटे पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. 2 घंटे पहले गोपाष्टमी पर अग्रसेन गौधाम कनबेरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश….. गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. 2 घंटे पहले गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल रमेन डेका….. बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 2 घंटे पहले बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार 3 घंटे पहले संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर 4 घंटे पहले क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 4 घंटे पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय 4 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. 4 घंटे पहले ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… 4 घंटे पहले ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. 4 घंटे पहले मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. 4 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. 5 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह 5 घंटे पहले धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी 6 घंटे पहले MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 6 घंटे पहले BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट 7 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे 7 घंटे पहले हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात… 7 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात…
राष्ट्रीय

समंदर के बीच जहाज पर कैप्टन ने मनाया छठ महापर्व, वीडियो हुआ वायरल

समंदर के बीच जहाज पर कैप्टन ने मनाया छठ महापर्व, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली

छठ का त्योहार आते ही बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ता है. लेकिन मर्चेंट नेवी के कैप्टन मिथिलेश कुमार ने घर से हजारों किलोमीटर दूर समंदर के बीच अपने जहाज पर ही छठ पूजा मनाई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पूजा की तैयारियों और अलग-अलग रस्मों के कई वीडियो शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। 

'सात समंदर दूर रहकर भी संस्कारों को नहीं भूला'
कैप्टन मिथिलेश कुमार ने वीडियो में कहा, "सात समंदर दूर रहकर मैं अपने संस्कारों को नहीं भूला हूं." उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें छठ पूजा मनाने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद उन्होंने जहाज पर ही इस चार दिवसीय पर्व की तैयारियां शुरू कर दीं। 

वीडियो में वह जहाज की सफाई से लेकर पूजा की तैयारियों तक में जुटे नजर आते हैं. उनके साथ जहाज के दूसरे क्रू मेंबर्स ने भी तैयारियों में सहयोग किया। 

नहाय-खाय से खरना और अर्घ्य तक
कैप्टन ने छठ के पहले दिन नहाय-खाय से पूजा की शुरुआत की. इसके बाद दूसरे दिन खरना की रस्म निभाई. तीसरे दिन उन्होंने जहाज पर ही संध्या अर्घ्य की तैयारी की और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। 

वीडियो में समुद्र के बीच जहाज पर पूजा के लिए तैयार किया गया माहौल भी दिखाई देता है. पारंपरिक प्रसाद तैयार करने से लेकर पूजा की दूसरी तैयारियों में क्रू मेंबर्स भी शामिल रहे। 

पत्नी ने दी पूजा की प्रेरणा
मिथिलेश कुमार ने बताया कि जहाज पर छठ मनाने का विचार उनकी पत्नी का था. उन्होंने उन्हें पूजा करने के लिए कहा और इसके बाद कैप्टन ने समुद्र के बीच इस पर्व को मनाने का फैसला किया। 

उन्होंने अपनी पत्नी का भी जिक्र किया, जो सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं और छठ पूजा के मौके पर लोगों के बीच पूजा सामग्री बांटने का काम कर रही थीं। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सलाम
जहाज पर छठ पूजा के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कैप्टन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि घर और परिवार से दूर रहकर भी अपनी संस्कृति और परंपराओं को निभाना खास बात है। 

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिवसीय पर्व है. इसमें नहाय-खाय, खरना और डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देने जैसी प्रमुख रस्में शामिल होती हैं।