रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 53 मिनट पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 1 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 2 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 2 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 2 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 3 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 3 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 3 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 3 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 4 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 5 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 5 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 5 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 6 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 6 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 6 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 6 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 6 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी
राष्ट्रीय

कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक जूनियर वकील की क्लास लगाई, कैदी को लिखवाया माफीनामा

कोलकाता
कलकत्ता हाई कोर्ट में आज (शुक्रवार, 12 अप्रैल) तब अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए, जब जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस गौरंग कंठ की पीठ ने कथित बलात्कार के एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में  केस से जुड़े कागजात के बिना हाजिर होने और सुनवाई में स्थगन की मांग करने के लिए एक जूनियर वकील की क्लास लगा दी। जस्टिस बागची ने जूनियर के साथ-साथ सीनियर वकील को भी फटकार लगाई और दोनों से कहा कि वे कोर्ट से माफी मांगने की बजाय जेल में बंद उस कैदी को माफीनामा लिखें, जिन्होंने उन पर भरोसा जताया था।

जब कोर्टरूम में उस केस की सुनवाई की बारी आई, तो जूनियर वकील ने खड़े होकर कहा, "मुझे बेहद खेद है मिलॉर्ड्स। मैं केस से जुड़े कागजात नहीं ला सका। कृपया इस केस में स्थगन दे दीजिए।" इस पर  जस्टिस बागची भड़क गए और पूछा, "किस बात का अफसोस? आप अपने मुवक्किल को माफीनामा लिखिए। और आप अकेले नहीं बल्कि  आपके सीनियर भी उस कैदी को माफीनामा लिखें, जिन्होंने आप पर भरोसा किया था और मामले की पैरवी के लिए आपको चुना था।"

जस्टिस बागची इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा, "आप माफीनामा में यह भी लिखें कि जज जमानत देने के इच्छुक थे, लेकिन क्योंकि हम तैयार नहीं थे, इसलिए आपको (आरोपी) आज जमानत पर रिहा नहीं किया जा सका।" इसके साथ ही जस्टिस बागची ने झिड़की देते हुए कहा, "खबरदार! अब से, केस से जुड़े कागजात के बिना इस अदालत या बल्कि किसी भी अदालत में मत आना। और हमें सॉरी मत बोलना। मैं और मेरा जज भाई जेल में नहीं हैं।"

 जस्टिस बागची पूरे फॉर्म में थे। उन्होंने कहा, "संभवतः जिसने आपको और आपके वरिष्ठ को अहम जिम्मेदारी दी, वह जेल में है। और उसने आप पर और आपके वरिष्ठ पर जो भरोसा जताया है, उसके बदले आप लोगों द्वारा यहां धोखा दिया जा रहा है। एक जूनियर के रूप में यह पहला सबक है जो आप सीखते हैं। अपने मुवक्किल के साथ कभी विश्वासघात न करें।" उन्होंने फिर ठंडा होते हुए जूनियर से पूछा कि आपने पांच साल तक कानून की पढ़ाई करते हुए यह सब नहीं सीखा? जब जूनियर ने हां कहा तो जस्टिस बागची नरम हो गए और सीनियर को पेश होने का आदेश दिया।