Tech

₹1.20 लाख देकर दीवाली पर घर ले आएं टाटा पंच… बस इतनी बनेगी EMI, लोन-डाउनपेमेंट का पूरा गणित समझें…

इम्पैक्ट डेस्क

Tata Punch EMI Calculator Diwali 2023: टाटा मोटर्स की माइक्रो SUV पंच भारतीय ग्राहकों को जमकर पसंद आ रही है। पिछल महीने यानी अक्टूबर में ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में 6वें नंबर पर रही। वहीं, SUV सेगमेंट में इसे तीसरी पोजीशन मिली। ऐसे में इस दीवाली आप भी इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब हम आपको इसके लोन, EMI, डाउन पेमेंट के बारे में बता रहे हैं। बता दें कि ये देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। इसे ग्लोबल NCAP ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। 

टाटा पंच के बेस वैरिएंट प्योर की एक्स-शोरूम कीमत 599,900 रुपए है। वहीं, इसका टॉप वैरिएंट क्रिएटिव फ्लैगशिप DT की एक्स-शोरूम कीमत 10,09,900 रुपए है। ऐसे में इस दीवाली आप इस कार को 20% डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। ऐसा करने पर आपर हर महीने कितनी EMI देनी होगी। साथ ही, कितने लोन की जरूरत होगी। आपको इसका पूरा गणित बता रहे हैं।

ऑटो लोन पर ब्याज दर 8.65% से शुरू
ऑटो लोन अलग-अलग बैंक और फाइनेंस कंपनियां 8.65% की ब्याज दर से लोन ऑफर कर रही हैं। जो 11 से 12% तक भी जाता है। ये ब्याज दर 5 साल (60 महीने) से 7 साल (84 महीने) के लिए होती हैं। यानी आप कार की एक्स-शोरूम कीमत का 20% डाउन पेमेंट करके बचे हुए अमाउंट का लोन ले सकते हैं। जिसके बाद इस लोन को आसान EMI पर चुका पाएंगे। हम यहां पर आपको 8.65% की ब्याज दर से 7 साल के लोन की EMI बता रहे हैं।

बेस वैरिएंट पंच प्योर की EMI का गणित
पंच का बेस वैरिएंट प्योर है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 599,900 रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट 119,980 रुपए होता है। इतने पैसा देने के बाद आप 8.65% की ब्याज दर से 479,920 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 7,636 रुपए की EMI देनी होगा। यानी आपको इस वैरिएंट के लिए कुल लोन पर 161,546 रुपए का ब्याज चुकाना होगा। 

क्रिएटिव फ्लैगशिप DT की EMI का गणित
पंच का टॉप वैरिएंट क्रिएटिव फ्लैगशिप DT है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 10,09,900 रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट 201,980 रुपए होता है। इतने पैसा देने के बाद आप 8.65% की ब्याज दर से 807,920 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 16,070 रुपए की EMI देनी होगा। यानी आपको इस वैरिएंट के लिए कुल लोन पर 3,39,942 रुपए का ब्याज चुकाना होगा। 

टाटा पंच इंजन
टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है।
टाटा पंच फीचर्स
टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। टाटा पंच लगातार भारत में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में भी बनी रहती है।

5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
सेफ्टी के नजरिये से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।

error: Content is protected !!