District Beejapur

बृजलाल पुजारी बने तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बीजापुर  ब्लाक अध्यक्ष… बीजापुर ब्लाक  इकाई का किया गया पुनर्गठन…

इम्पैक्ट डेस्क.

बीजापुर. फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित हड़ताल में सभी कर्मचारी संघठन अपने मंहगाई भत्ता और गृह भाडा भत्ता की मांग को लेकर विगत 11 दिन से आन्दोलनरत हैं। आज 1 सितम्बर को फेडरेशन के समर्पित कर्मचारी संघठनों के सैकड़ों कर्मचारियों के सम्मुख प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बीजापुर के जिला अध्यक्ष बीरा राजबाबू की उपस्थिति व पूर्व अध्यक्ष तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तथा वर्तमान फेडरेशन अध्यक्ष मौहम्मद जाकीर खान के मार्गदर्शन में ब्लाक इकाई बीजापुर का पुनर्गठन किया गया । हड़ताल में उपस्थित शिक्षक वर्ग से बृजलाल पुजारी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद हेतू मनोनीत किया गया। साथ ही डाटा एन्ट्री ऑपरेटर संघ से भोलाराव भट्ट उपाध्यक्ष,पटवारी संघ से रविन्द्र पुजारी सचिव,वन कर्मचारी संघ से सोनाधर मांझी कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत हुए। संघठन में महिला शक्ती को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला उपाध्यक्ष पद के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षिका श्रीमती प्रियंका देहारी व ब्लाक उपाध्यक्ष महिला पटवारी श्रीमती रेणुका नेताम को सर्व सम्मति से चुना गया। ब्लाक अध्यक्ष चुने जाने पर बृजलाल पुजारी ने अपने जीवन के कर्मचारी संघर्ष को बताया व सदैव कर्मचारी हित में काम करने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो की विगत 13 जुलाई को प्रदेश प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी ने बीरा राजबाबू को जिला अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कार्यकारिणी गठन हेतु आधिकृत किया था जिसकी आज बीजापुर ब्लाक इकाई से शुरुआत हुई। आगामी दिनों में जिले के अन्य ब्लाक में भी इकाई का गठन किया जाएगा। मंच से जिला अध्यक्ष बीरा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर भावी जीवन की दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। ब्लाक इकाई पुनर्गठन पर प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला सरंक्षक ए.सुधाकर,सचिव मनोज कोन्ड्रा,वन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष विश्वनाथ मांझी,स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शेख फारुख सहित विभिन्न संघठनों के जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों तथा कर्मचारी साथियों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

error: Content is protected !!