गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 33 मिनट पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 1 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 1 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 1 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 2 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 2 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 2 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 3 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 4 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 4 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 4 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 5 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 5 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 6 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 6 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 6 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 6 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 15 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 15 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस
राजनीति

बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट पर एनपीएफ उम्मीदवार का समर्थन करेगी भाजपा: मुख्यमंत्री

बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट पर एनपीएफ उम्मीदवार का समर्थन करेगी भाजपा: मुख्यमंत्री
भाजपा ने राधिका सरथ कुमार को विरुधुनगर सीट से उम्मीदवार बनाया

चुनावी बॉन्ड्स पर हमारा विज्ञापन छापने को अखबार तैयार नहीं : कांग्रेस

इंफाल,
 मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा है कि उनकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी आम चुनाव में बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट पर नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार का समर्थन करेगी।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की अगुवाई वाले पार्टी के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय ने राज्य की दो लोकसभा सीट में से एक बाहरी मणिपुर सीट पर एनपीएफ उम्मीदवार का समर्थन करने का निर्णय लिया।

सिंह ने 'एक्स' पर लिखा, "जे पी नड्डा जी के मार्गदर्शन में भाजपा के निर्णय और हमारे गठबंधन सिद्धांतों को बरकरार रखते हुए मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भाजपा आगामी संसदीय चुनाव में बाहरी मणिपुर सीट से एनपीएफ के उम्मीदवार का समर्थन करेगी।"

राज्य में भाजपा के सहयोगी दल एनपीएफ ने भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी के. टिमोथी जिमिक को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। उखरुल जिले से संबंध रखने वाले जिमिक आयकर विभाग में प्रधान मुख्य आयुक्त थे।

भाजपा ने अभी आंतरिक मणिपुर लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है।

भाजपा ने राधिका सरथ कुमार को विरुधुनगर सीट से उम्मीदवार बनाया

चेन्नई,
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभिनेत्री-राजनीतिक नेता राधिका सरथ कुमार को 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विरुधुनगर से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पुडुचेरी सीट से पुडुचेरी के गृह मंत्री ए.नमस्सिवयम से टिकट दिया है।

इस बीच, पीएमके ने पार्टी प्रमुख अंबुमणि रामदार की पत्नी सौम्या अंबुमणि को धर्मापुर सीट से नया उम्मीदवार बनाया है।

अभिनेता आर. सरथ कुमार हाल ही में अपनी पार्टी ऑल इंडिया समथुव मक्कल काच्छी का विलय कर पत्नी के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।तमिलनाडु की 14 सीटों और पुडुचेरी की एकमात्र सीट के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी उम्मीदवारों की चौथी सूची के अनुसार तीन साल पहले अपने गुट का भाजपा में विलय करने वाले वकील आरसी पॉल कनगराज चेन्नई उत्तर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

चुनावी बॉन्ड्स पर हमारा विज्ञापन छापने को अखबार तैयार नहीं : कांग्रेस

नई दिल्ली,
कांग्रेस ने  लगातार दूसरे दिन दावा किया है कि उसने चुनावी बॉन्ड को लेकर जो विज्ञापन तैयार किया है उसे छापने के लिए कोई अखबार तैयार नहीं है।

कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश ने आज भी दावा किया कि पार्टी ने चुनावी बॉन्ड से भाजपा को हुई कमाई पर एक विज्ञापन तैयार किया और उसे लगातार दूसरे दिन अखबारों को भेजा लेकिन कुछ एक अखबारों के अलावा किसी ने उसे छापा नहीं है।

उन्होंने आज कहा "आज भी कुछ समाचार पत्रों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से दिए गए इस विज्ञापन को छापने से इंकार कर दिया जबकि कुछ अन्य अख़बारों ने इसे छापा है। जिन्होंने छापने का साहस दिखाया है, उनके साहस को हम सलाम करते हैं। डरो मत।"

विज्ञापन में लिखा है "दुनिया का सबसे बड़ा चंदा वसूली रैकेट, चंदा दो, धंधा लो, भाजपा को चुनावी बांड से 2 जनवरी 2018 से 15 फरवरी 2024 तक 82 अरब से ज्यादा राशि मिली।"