District Beejapur

विकास पर खुली बहस को भाजपा तैयार, विधायक जगह बताएं : मुदलियार
विक्रम के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष का पलटवार…

इंपेक्ट डेस्क.

निकाय चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस-भाजपा के अपने-अपने दावे, बयानबाजियों का सिलसिला जारी.

बीजापुर। 2023 विस चुनाव से पहले बीजापुर के दो नगरीय निकायों में होने जा रहे चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। विस में वापसी के लिए भाजपा नगर पंचायत चुनाव को 2023 विस चुनाव से पहले चुनावी कसरत से जोड़ कर देख रही है, वही कांग्रेस के लिए बीजापुर पालिका की तर्ज पर यहां भी जीत बरकरार रखने की चुनौती है।
जिससे दोनों ही निकायों भोपालपट्नम और भैरमगढ़ में चुनाव काफी दिलचस्प होने के आसार दिख रहे है। चुनाव प्रचार के मामले में दोनों ही राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। आबकारी एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा कांग्रेस की ओर से लीड करते नजर आ रहे हैं, वही भाजपा की ओर से हाईकमान ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को दारोमदार दे रखा है।

मंत्री कवासी लखमा गत दो दिनों से दोनों नगरीय निकायों में सक्रिय है। वार्ड टू वार्ड, डोर टू डोर मंत्री , विधायक विक्रम समेत जिला बॉडी को साथ लेकर प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगते घुम रहे हैं। सोमवार को भोपालपट्नम के बाद लखमा ने मंगलवार को प्रचार अभियान जारी रखते भैरमगढ़ में प्रचार किया।
इधर प्रचार के बीच जगह-जगह कांग्रेस की नुक्कड़ सभाएं भी हुई, इस दौरान बयानबाजी भी जमकर हो रही है। दो दिन पहले पटनम में चुनावी सभा को संबोधित करते विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को मंच से विकास पर खुली बहस की चुनौती दे डाली, वही विधायक की चुनौती को स्वीकार करते भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने पलटवार में कहा कि विधायक बस जगह बताये, जहाँ पूर्व मंत्री महेश गागड़ा से विधायक विक्रम मंडावी बहस करना चाहते है, भाजपा विधायक की चुनौती को स्वीकार करती है।

वही निकाय चुनाव में जीत का दावा कर रही भाजपा ने इसे 2023 विस् चुनाव से पहले इसे प्री वर्कआउट बताया है, मुदलियार ने कहा कि निकाय चुनाव जीतने के बाद आने वाले 2023 में भाजपा विधानसभा में भी बड़ी जीत दर्ज करेगी।

error: Content is protected !!