रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 1 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 2 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 2 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 2 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 3 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 3 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 3 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 3 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 3 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 4 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 4 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 4 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 4 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 5 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 5 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 6 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 6 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 16 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश
राजनीति

भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा ने आज मोदी के खिलाफ जेल संबंधी टिप्पणी करने पर मीसा भारती पर निशाना साधा

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जे पी नड्डा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जेल संबंधी टिप्पणी करने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता मीसा भारती पर निशाना साधा और दावा किया कि ‘इंडी' ब्लॉक के आधे नेता भ्रष्टाचार के मामलों में या तो जेल में हैं या जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखकर विपक्षी गठबंधन बौखला गया है।

'हताशा में मोदीजी को गालियां दे रहे'
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने हाल में बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान केंद्र पर हमला किया, जहां से वह अपनी पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। मीसा भारती ने कहा कि अगर विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन सत्ता में आया तो प्रधानमंत्री मोदी सलाखों के पीछे होंगे। जेपी नड्डा ने आज यहां एक चुनावी सभा में कहा, ''इंडी गठबंधन के आधे नेता भ्रष्टाचार के मामलों में या तो जेल में हैं या जमानत पर हैं। क्या आप ऐसे लोगों को सरकार सौंपना चाहते हैं? इंडी गठबंधन हताश हो गया है क्योंकि उसके नेताओं को एहसास हो गया है कि उनकी हार आसन्न है। वे एक हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं और हताशा में मोदीजी को गालियां दे रहे हैं।”

'लालू यादव की बेटी को आड़े हाथों लिया'
उन्होंने कहा, ‘‘कल मीसा भारती ने कहा कि अगर उनकी सरकार आएगी तो मोदी जी को जेल भेज दिया जाएगा। मोदी जी ने बिना किसी दोष के 12 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री और 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने देश को परिवार मानकर सेवा की लेकिन लालू यादव की बेटी मीसा भारती इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं।'' उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से सवाल किया, "क्या लालू यादव जमानत पर हैं? क्या उनकी पत्नी राबड़ी जमानत पर हैं? क्या उनका परिवार भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना नहीं कर रहा है- नौकरी के बदले जमीन घोटाला, चारा घोटाला- इस तरह के लोग यह भाषा बोल रहे हैं। क्या आप सभी इस प्रकार की भाषा को स्वीकार करते हैं?”

'विपक्षी गठबंधन दो कारणों से अस्तित्व में आया'
उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री मोदी के पीछे मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा, ''यह विपक्षी गठबंधन दो कारणों से अस्तित्व में आया – मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार मिटाओ, लेकिन वे (विपक्षी नेता) कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। ये सभी भ्रष्ट लोग एक साथ आ गए हैं…एक तरह के पंख के पक्षी एक साथ झुंड में आते हैं। दूसरी बात ये कि ये पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए एक साथ आए हैं।'' नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग शासन के दौरान कोयला घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला, चीनी घोटाला, चावल घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) घोटाला, 2जी और 3जी घोटाले जैसे कई घोटाले हुए। उन्होंने कहा, " कांग्रेस के घोटालों ने तीनों लोकों को झकझोर कर रख दिया – आकाश, जमीन और भूमि के अंदर।''