Google Analytics Meta Pixel
Big newsDistrict Beejapur

बीजापुर : नक्सलियों ने की सहायक आरक्षक की हत्या… बहन राखी बंधवाने छुट्टी लेकर गांव आया था जवान…

इम्पैक्ट डेस्क.

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सहायक आरक्षक की हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है। बताया जा रहा है कि, जवान बहन से राखी बंधवाने के लिए छुट्टी लेकर गांव गया था। नक्सलियों ने गांव से ही उसे अगवा कर लिया। कुछ घंटे अपने साथ रखा, फिर धारदार हथियार से वारकर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद शव को गांव में ही फेंक दिया। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम बुधराम अवलम है, जो नक्सल प्रभावित जांगला गांव का रहने वाला था। वह जिले के तोयनार थाने में पदस्थ था। 30 अगस्त को छुट्टी लेकर राखी का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव गया था।