बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 6 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 6 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 6 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 7 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 7 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 7 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 7 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 7 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 7 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 7 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 8 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 8 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 8 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 8 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 8 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 9 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 9 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 9 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 9 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राष्ट्रीय

बिग ब्रेकिंग : एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री… देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान, खुद रहेंगे कैबिनेट से बाहर…

इम्पैक्ट डेस्क.

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे होंगे। सूबे के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह चौंकाने वाला ऐलान किया है। माना जा रहा था कि एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिलेगी और फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन इस ऐलान ने पूरी तस्वीर ही पलट दी है। देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे के साथ राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के ज्यादातर विधायकों का समर्थन है और भाजपा एवं 16 अन्य निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन का फैसला लिया है। फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे आज शाम को 7:30 बजे ही सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद आने वाले समय में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि मैं कैबिनेट से ही बाहर रहूंगा और सरकार को पूरा सहयोग दूंगा। 

‘महाविकास अघाडी़ की सरकार में हुआ था प्रचंड भ्रष्टाचार’

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 के चुनाव के बाद हमें बहुमत मिला था। लेकिन शिवसेना ने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से समझौता कर कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। बालासाहेब ठाकरे इन दोनों ही दलों के खिलाफ पूरी जिंदगी रहे। फिर भी उद्धव ठाकरे ने उनसे ही समझौता किया और महा विकास अघाड़ी का गठन हुआ। उस सरकार में जो प्रचंड भ्रष्टाचार हुआ और पहली बार महाराष्ट्र के इतिहास में दो मंत्री जेल में गए। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने दाऊद का विरोध किया था और इनकी सरकार के एक मंत्री के ही उससे रिश्ते थे।

‘सावरकर और हिंदुत्व का उद्धव ने किया था अपमान’

यह सावरकार का अपमान है और हिंदुत्व का अपमान है। औरंगाबाद को सत्ता में रहने के आखिरी दिन संभाजी नगर किया गया। वह भी तब जबकि गवर्नर ने फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया था। यह फैसले आने वाली सरकार को फिर से लेने होंगे क्योंकि जो उन्होंने किया, उसे मान्यता ही नहीं मिलेगी। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे का नाम लेते हुए कहा कि उनके पास शिवसेना के ज्यादातर विधायकों का समर्थन है। इसकी वजह यह है कि वही असली शिवसेना हैं और दुख की बात है कि उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के विधायकों को छोड़कर एनसीपी और कांग्रेस को महत्व दिया।