गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 29 मिनट पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 32 मिनट पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 47 मिनट पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 1 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 1 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 2 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 3 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 3 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 3 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 4 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 4 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 5 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 5 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 5 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 5 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 13 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 14 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 14 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 14 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता
छत्तीसगढ़

भूपेश सनातन को अपमानित करने वाली अपने पिता की राह पर चल रहे है : श्रीवास्तव

रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार सनातन संस्कृति और हिन्दुत्व का अपमान करके अपने पिता की राह पर चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ‘विष्णु को भ्रष्टाचार का भोग लग रहा’ जैसा बयान देकर बघेल न केवल अपनी राजनीतिक कुंठा का प्रदर्शन कर रहे हैं, अपितु सनातन परम्परा के प्रति अपनी घृणा का शर्मनाक प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के इस बयान की कड़ी भत्र्सना करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और हिन्दुत्व के प्रति विषवमन करके बघेल ने करोड़ों जनता की भावनाओं और आस्था को ठेस पहुँचाने का कृत्य किया है। यही काम अपने जीवनकाल में उनके पिता भी करते रहे और अब उनकी राह पर चलकर पूर्व मुख्यमंत्री हिन्दुत्व की जन आस्था से जुड़े प्रतीकों का अपमान अपनी तयशुदा हार की बौखलाहट में कर रहे हैं। इसके लिए बघेल पूरे प्रदेश की जनता से नि:शर्त माफी मांगें। भाजपा ऐसे अधर्मी बयान की सहन नहीं करेगी। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार पर बघेल का बयान "सूप बोले तो बोले, चलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद" की उक्ति को चरितार्थ करने वाला है। अपने शासनकाल में भ्रष्टाचारियों के सरगना रहे भूपेश बघेल के मुँह से भ्रष्टचार को लेकर बातें बनाना शोभा नहीं देता। श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों, गरीबों, अजा-अजजा वर्ग के लोगों, पिछड़ा वर्ग के लोगों का हक मारने, महादेव एप का घोटाला करके युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने और गौधन न्याय योजना तक में घपलेबाजी करके गौमाता को बदनाम करने वाले भूपेश बघेल प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गये हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश बघेल पहले प्रदेश को यह बताएँ कि 15 महीनों से जेल में बंद सौम्या चौरसिया के वह क्या आज भी पैरोकार हैं? क्या आज भी वह सौम्या के वकील हैं? बघेल यह भी साफ करें कि अपनी जिस उपसचिव सौम्या की वकालत वह करते रहे हैं, उसे अब तक क्यों जमानत तक के लाले क्यों पड़े हुए हैं?  उन्होंने कहा कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में भ्रष्टाचारियों को बचाने का कृत्य बघेल ने किया है, अपनी उपसचिव सौम्या चौरसिया के भ्रष्टाचार में उनकी कितनी संलिप्तता है, यह प्रदेश को भूपेश बघेल पहले बताएँ।