बंगाल: भवानीपुर में मतदान जारी… बम फेंकने के आरोप में टीएमसी नेता गिरफ्तार…
Impact desk.
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर मतदान शुरू हो गया है। इस हाई प्रोफाइल सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल के बीच कड़ी टक्कर है। जबकि सीपीआई (एम) की ओर से श्रीजिब विश्वास मैदान में हैं। मतदान वाले क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। तीन अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि भवानीपुर के अलावा जांगीपुर, समसेरगंज विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।
