रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 1 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 1 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 1 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 1 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 2 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 2 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 2 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 2 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 2 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 2 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 2 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 2 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 3 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 3 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 3 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 3 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 3 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 3 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Big news

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू… अंबानी और अदाणी की कंपनियां आमने-समाने…

इम्पैक्ट डेस्क.

देश में 5जी स्पेक्ट्रम की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इस नीलामी प्रक्रिया में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आईडिया और अदाणी समेत समेत चार कंपनियां शामिल होंगी। इस दौरान 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगेगी। बोली प्रक्रिया मंगलवार की सुबह 10 बजे से शुरू हुई और शाम छह बजे तक जारी रहेगी।

दो दिनों तक जारी रह सकती है 5जी स्पेट्रम नीलामी की प्रक्रिया 

दूरसंचार विभाग के सूत्रों के अनुसार 5जी स्पेक्ट्रम के लिए लगने वाली बोलियों और बोलीकर्ताओं की रणनीति पर यह निर्भर करेगा कि नीलामी प्रक्रिया में कितना समय लगेगा। जानकारों के मुताबिक नीलामी प्रक्रिया दो दिनों तक जारी रह सकती है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान मौजूदा दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के साथ टेलीकॉम सेक्टर में पहली बार उतरी गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज भी बोली लगाएगी। 

दूरसंचार विभाग को एक लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान

दूरसंचार विभाग को देश में पहली बार हो रही 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 70,000 करोड़ रुपये से लेकर 1,00,000 करोड़ रुपये तक का राजस्व मिलने  का अनुमान है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद  देश में 5जी सेवाएं शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा। जानकारों के मुताबिक स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद इस साल के अंत देश  में 5जी सेवाएं शुरू हो सकती हैं। तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक 5जी सेवाएं देश में वर्तमान समय में मौजूद 4जी सेवाओं की तुलना दस गुना तक तेज होगी। 5जी सेवा की कमर्शियल लांचिंग के बाद देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने का अनुभव बहुत हद तक बदल जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी 5जी सेवाओं की शुरुआत से एक नई क्रांति आने की उम्मीद है। 

5जी के लिए रिलायंस जियो, अदाणी एंटरप्राइजेस और एयरटेल में लगेगी होड़ 

5जी स्पेट्रम की नीलामी के दौरान रिलायंस जियो और एयरटेल के बीच होड़ देखने को मिल सकती है। दोनो ही कंपनियां यह दावा कर चुकी है कि वह 5जी सेवाओं को जनता तक पहुंचाने में अग्रणी रहेंगी। उम्मीद है जियो नीलामी के दौरान बड़ी बोली लगा सकता है। एयरटेल भी इस होड़ में आगे रहने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगा। वहीं, वोडाफोन- आइडिया और अदाणी एंटरप्राइजेज की तरफ से नीलामी के दौरान सीमित रूप से बोली लगाने की उम्मीद है। बाजार के जानकार मानते हैं कि 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान आक्रामक ढंग से बोलियां लगाईं जाएंगी इस बात की उम्मीद कम है, क्योंकि मैदान में सिर्फ चार कंपनियां ही हैं।

नीलामी से पहले रिलायंस जियो ने 14,000 करोड़ रुपये डिपॉजिट कराए 

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से पहले रिलायंस जियो ने नीलामी प्रकिया के तहत दूरसंचार विभाग के पास 14,000 करोड़ रुपये की राशि जमा करा दी है। वहीं, अदाणी  एंटरप्राइजेज की तरफ से 100 करोड़ रुपये की राशि जमा कराई गई है। आज 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी  को देखते हुए नई दिल्ली स्थित संचार भवन में गहमागहमी देखी जा रही है।