सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 4 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 4 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 4 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 4 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 4 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 4 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 4 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 5 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 5 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 5 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 5 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 5 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 5 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 5 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 5 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 6 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 6 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 6 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 6 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Education

नवीन शैक्षणिक सत्र आज से स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों की समस्या ना हो… पाठ्य पुस्तक निगम की व्यवस्था पहले से सुधरी…

नवीन शैक्षणिक सत्र आज से स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों की समस्या ना हो… पाठ्य पुस्तक निगम की व्यवस्था पहले से सुधरी…

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर।

छत्तीसगढ़ में आज से नवीन शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ हो गया है। शासकीय स्कूलों में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण की प्रक्रिया पहले से सुधार दिखाई दे रहा है। इस बार पहले से ज्यादा व्यवस्थित और तकनीकी रूप से उन्नत प्रणाली के तहत संचालित कर पुस्तक वितरण कि प्रक्रिया पूरी की जा रही है। राज्य में कक्षा 1 से 12वीं तक के लगभग 52.71 लाख विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इस वर्ष वितरण नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और एनसीईआरटी (NCERT) के मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। पिछले सत्र की तुलना में विषयों की संख्या में भी बदलाव किया गया है (जैसे 134 से बढ़ाकर 144 विषयों की पुस्तकों की छपाई), ताकि पाठ्यक्रम को अधिक समृद्ध बनाया जा सके। स्कूलों को पुस्तकों का आवंटन विद्यार्थी नामांकन संख्या के आधार पर किया जाता है, जिसमें समय-समय पर नामांकन में होने वाली 10% तक की वृद्धि को भी ध्यान में रखा जाता है।

पारदर्शिता सुनिश्चित करने इस बार विशेष तकनीकी बदलाव किए गए हैं:

  • बारकोड सिस्टम : प्रत्येक पाठ्यपुस्तक पर एक यूनिक बारकोड अंकित किया गया है। यह कोड वितरण के प्रत्येक चरण—डिपो से लेकर संकुल और फिर स्कूल तक—को ट्रैक करता है। शिक्षक अपने फोन से इन बारकोड को स्कैन करके प्राप्त पुस्तकों की पुष्टि करते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि पुस्तकें सही गंतव्य तक पहुँच गई हैं।
  • डिजिटल रिसीविंग: अब ब्लॉक और स्कूल स्तर पर पुस्तकों की प्राप्ति की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। टीबीसी पोर्टल के माध्यम से स्कूल अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके प्राप्त पुस्तकों का विवरण दर्ज करते हैं।
  • पोर्टल आधारित प्रबंधन: ‘शाला दर्पण’ और अन्य विभागीय पोर्टलों के माध्यम से पूरी वितरण प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। किसी विद्यार्थी के टीसी लेने पर, पिछली स्कूल से मिली पुस्तकें वापस करने के बाद ही अगली स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने जैसे कड़े नियम लागू किए गए हैं।
  • मांग का सटीक आकलन: पहले अनुमानित छात्र संख्या के आधार पर पुस्तकों की छपाई होती थी, जिससे कई बार लाखों पुस्तकें अतिरिक्त बच जाती थीं। अब ‘डिमांड-बेस्ड’ सिस्टम के कारण स्कूलों से प्राप्त वास्तविक डेटा के आधार पर ही छपाई और वितरण किया जा रहा है, जिससे संसाधनों की बर्बादी रुकी है।

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने राज्यभर के निजी विद्यालयों के लिए पाठ्यपुस्तक वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

कक्षा 1 से 10वीं तक की हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों का वितरण 23 जून से 13 जुलाई 2026 के बीच निर्धारित किया गया है।  इस अभियान के अंतर्गत राज्य के लगभग 7,890 निजी विद्यालयों तक कुल 55 लाख पाठ्यपुस्तकें पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। वितरण प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए राज्यभर में 12 स्थायी और अस्थायी डिपो बनाए गए हैं। इनमें रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, जगदलपुर और अंबिकापुर जैसे प्रमुख केंद्र शामिल हैं।

पाठ्यपुस्तक निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक जिले और विकासखंड के लिए एक विशिष्ट समय-सारणी बनाई गई है। स्कूलों को इस निर्धारित तिथि पर ही पुस्तकें प्राप्त करनी होंगी, अन्यथा उन्हें देरी का सामना करना पड़ सकता है।

सरकार द्वारा वितरण कैलेंडर जारी करने और डिपो के माध्यम से व्यवस्था सुनिश्चित करने से प्रक्रिया में तेजी आई है। हालांकि, वितरण की सफलता पूरी तरह से निर्धारित समय-सारणी का पालन करने और स्कूलों द्वारा समय पर पुस्तकों के उठाव पर निर्भर करेगी।

विभाग ने इस बार छपाई और वितरण की समय-सारणी को काफी पहले ही अंतिम रूप दे दिया था, ताकि सत्र के शुरुआत से ही बच्चों को पुस्तकें मिल सकें। हालांकि, वितरण की पूर्ण सफलता स्कूलों द्वारा ‘शाला दर्पण’ पोर्टल पर समय पर ऑनलाइन रिसीविंग दर्ज करने और संकुल केंद्रों से समन्वय पर निर्भर करती है। यदि विद्यालय स्तर पर तकनीकी प्रक्रिया का पालन समय से किया जा रहा है, तो वितरण में देरी की संभावना नगण्य है। पर कई ऐसे सवाल भी हैं जिससे डीपीआई और पाठ्य पुस्तक निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल भी है। जिस पर विस्तार से रिपोर्ट अगले अंक में दी जाएगी।