Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Big news

छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान की पत्नी-बच्चों के सामने निर्मम हत्या…

इम्पैक्ट डेस्क.

झारखंड में आर्मी के जवान की निर्मम हत्या कर दी गई। जवान छुट्टी पर घर आया था। मामला बुधवार देर रात का है। बताया जाता है कि जवान सोने की तैयारी कर रहा था कि तभी अपराधियों ने हमला कर दिया। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

गुमला जिला के खोरा जामटोली की घटना
आर्मी जवान की हत्या की घटना झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत सदर थानाक्षेत्र के खोरा जामटोली में हुई। बताया जाता है कि 4-5 की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने जवान पर तेज धारदार हथियार से हमला किया। हमले में बुरी तरह से घायल जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृत जवान की पहचान परना उरांव के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

5 जनवरी को ही छुट्टी पर घर आए थे पारन
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पोस्टेड आर्मी जवान परना उरांव बीते 5 जनवरी को छुट्टी पर घर आए थे। बुधवार रात पत्नी बुद्धेश्वरी देवी और 3 साल के बच्चे का साथ खाना खाने के बाद पारन उरांव सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान 4-5 की संख्या में आए बदमाश जबरन घर में घुस गए और जवान पर हमला कर दिया।

बताया जाता है कि बदमाशों ने आर्मी जवान की पत्नी बुद्धेश्वरी देवी के सिर पर भी धारदार हथियार से हमला किया। हमले से वह बेहोश हो गई। होश आने पर देखा कि पति बुरी तरह घायल है। रिश्तेदारों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।