Big news

महंगाई का एक और झटका : 50 रुपये महंगी हुई LPG… देखिये किस शहर में क्या है LPG का नया रेट…

इम्पैक्ट डेस्क.

महंगाई की मार से परेशान जनता को एक और झटका लगा है। गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपये ज्यादा का भुगतान करना होगा। दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये होगी। जबकि, पहले इसकी कीमत 1003 रुपये थी। नए दाम आज से प्रभावी हैं। 

इसके अलावा पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अब पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कमी आई है। 

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही तेल वितरण कंपनियों की ओर से कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया गया था। अब बुधवार की सुबह को घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। 

गौरतलब है कि पहली बार घरेलू सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। बुधवार को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 9 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में एक 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2,012 रुपये हो गई है। गैस सिलेंडरों की नई दिल्ली में 6 जुलाई 2022 से लागू हो चुकी हैं। 

अलग-अलग शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की बदली हुई कीमत इस प्रकार है- 

दिल्ली- 1,053 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई- 1,052 रुपये
कोलकाता- 1,079 रुपये
चेन्नई- 1,068 रुपये

शहर  पहले के रेट  आज के रेट

लेह    1249    1299
आईजोल    1155    1205
श्रीनगर    1119    1169
पटना    1092.5    1142.5
कन्या कुमारी    1087    1137
अंडमान    1079    1129
रांची    1060.5    1110.5
शिमला    1047.5    1097.5
डिब्रूगढ़    1045    1095
लखनऊ    1040.5    1090.5
उदयपुर    1034.5    1084.5
इंदौर    1031    1081
कोलकाता    1029    1079
देहरादून    1022    1072
चेन्नई    1018.5    1068.5
आगरा    1015.5    1065.5
चंडीगढ़    1012.5    1062.5
विशाखापट्टनम    1011    1061
अहमदाबाद    1010    1060
भोपाल    1008.5    1058.5
जयपुर    1006.5    1056.5
बेंगलुरू    1005.5    1055.5
दिल्ली    1003    1053
मुंबई    1002.5    1052.5

स्रोत: IOC

एक साल में 218.50 रुपये महंगा हुआ एलपीजी (LPG)सिलेंडर

पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1053 रुपये पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर के रेट में  इससे पहले  4 रुपये की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी। दिल्ली में 7 मई को रेट 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। 22 मार्च 2022 के रेट 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी (LPG)सिलेंडर 50 रुपये  महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की उछाल आई थी। इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी (LPG)सिलेंडर के रेट दिल्ली में 899.50 रुपये पर टिके थे। 

error: Content is protected !!