गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 22 मिनट पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 26 मिनट पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 40 मिनट पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 1 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 1 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 2 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 3 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 3 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 3 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 4 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 4 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 5 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 5 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 5 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 5 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 13 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 13 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 13 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 13 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता
राष्ट्रीय

तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने

तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने

 तिरुपति

सोने का मुकुट, भगवान के चरणों के लिए खास आभूषण और कुल वजन 121 किलो. कीमत करीब 160 करोड़ रुपये. आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में एक ऐसी भेंट आने वाली है, जिसकी चर्चा हो रही है. खास बात ये है कि इतना बड़ा दान देने वाले भक्त का नाम किसी को नहीं पता. पहचान गुप्त रखी गई है. आज 26 नवंबर को तिरुमला मंदिर में यह दान औपचारिक रूप से सौंपा जाएगा. इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहेंगे. तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के अधिकारी इन आभूषणों को प्राप्त करेंगे। 

आखिर इस 121 किलो सोने में क्या-क्या शामिल है? और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का इस कार्यक्रम में क्या शेड्यूल है? आइए समझते हैं. TTD की ओर से जो जानकारी साझा की गई है, उसके मुताबिक, एक श्रद्धालु भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी को 121 किलो सोने के आभूषण भेंट करेगा. इनकी कीमत करीब 160 करोड़ रुपये बताई गई है. इस भेंट में भगवान के लिए सोने का मुकुट शामिल है। 

इसके अलावा भगवान के चरणों के लिए विशेष आभूषण भी तैयार कराए गए हैं. इन्हें 'पद्म पादालु' कहा जाता है. यानी यह सिर्फ सोने का एक बड़ा दान नहीं है, बल्कि भगवान की प्रतिमा के लिए तैयार कराए गए विशेष आभूषणों की भेंट है. दान देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी गई है. इतनी बड़ी कीमत के सोने के आभूषण भगवान को समर्पित किए जा रहे हैं, दान देने वाला व्यक्ति गुमनाम रहना चाहता है। 

चंद्रबाबू नायडू का पूरा कार्यक्रम क्या है?
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 26 नवंबर की सुबह अमरावती से तिरुपति के लिए रवाना होंगे. वे सुबह 10 बजे तिरुपति के एसवी एग्रीकल्चरल कॉलेज स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे. इसके बाद 10:45 बजे तिरुमला के गायत्री निलयम पहुंचेंगे. वहीं 11:10 बजे वैकुंठम क्यू कॉम्प्लेक्स के रास्ते भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करेंगे. इसके बाद 121 किलो सोने के आभूषणों को सौंपने के समारोह में शामिल होंगे. तिरुमला में कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जाएंगे. वहां से लौटकर शाम करीब 4:30 बजे अमरावती पहुंचने का कार्यक्रम है। 

तिरुपति मंदिर को क्यों खास माना जाता है?
तिरुमला का श्री वेंकटेश्वर मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध और समृद्ध धार्मिक स्थलों में गिना जाता है. यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. भक्त अपनी श्रद्धा के मुताबिक नकदी, सोना और दूसरे कीमती सामान दान करते हैं. ऐसे में 121 किलो सोने के आभूषणों की यह भेंट मंदिर के लिए एक बड़ी पेशकश है. इस बार चर्चा सिर्फ सोने की मात्रा या उसकी कीमत की नहीं, बल्कि उस भक्त की भी है, जिसने इतनी बड़ी भेंट दी और अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की. एक तरफ 121 किलो सोने का मुकुट और आभूषण हैं, दूसरी तरफ एक ऐसा दानदाता है, जिसका नाम तक सामने नहीं आया।