बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 10 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 10 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 10 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 10 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 10 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 11 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 11 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 11 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 11 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 11 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 12 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 12 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 12 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 12 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 12 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 12 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 13 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 13 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 13 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 13 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राष्ट्रीय

अमित शाह का बड़ा वादा, अगली बार वोट मांगने से पहले खत्म होगी जलभराव की समस्या

अमित शाह का बड़ा वादा, अगली बार वोट मांगने से पहले खत्म होगी जलभराव की समस्या

गांधीनगर 

 अहमदाबाद के बोपल, घुमा, आंबली और शेला इलाकों में जुलाई महीने में हुई भारी बारिश से लोगों के घरों और सोसायटियों में पानी भर गया था. इस समस्या को लेकर लोगों में काफी नाराजगी थी. अब केंद्रीय गृहमंत्री और गांधीनगर के सांसद अमित शाह ने इन इलाकों के लोगों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया है कि अगली बार जब वे वोट मांगने आएंगे, उससे पहले यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। 

उन्होंने कहा कि अब चाहे 30 इंच बारिश भी क्यों न हो जाए, सोसायटियों में पानी नहीं भरेगा. इसी के साथ उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि नगर निगम की योजना में कमी रही है। 

रक्षाबंधन के त्योहार पर गुजरात आए अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान एक खास लोक दरबार का आयोजन किया. इसमें बोपल, घुमा, आंबली और शेला जैसे इलाकों के लोग और सोसायटियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 

दरअसल जुलाई में हुई तेज बारिश के कारण इन नए इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया था. पीने के पानी की दिक्कत भी हुई थी और गंदे पानी की निकासी की लाइनों का पानी उल्टा घरों में आने लगा था. उस समय अमित शाह गुजरात में नहीं थे, इसलिए वे लोगों का हाल जानने नहीं आ सके थे. इसी वजह से उन्होंने इस बार खास तौर पर यह लोक दरबार रखा और लोगों की परेशानी सीधे सुनी। 

बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि पिछले 50 साल में कभी भी एक साथ 21 इंच बारिश दर्ज नहीं हुई थी. इतनी ज्यादा बारिश होने से अहमदाबाद नगर निगम की मौजूदा व्यवस्था नाकाफी साबित हुई। 

अमित शाह ने साफ कहा कि इस समस्या के लिए मेयर या नगर आयुक्त नहीं बल्कि वे खुद सांसद होने के नाते जिम्मेदारी लेते हैं और इसका पक्का हल निकालेंगे. उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि देश की बड़ी समस्याएं सुलझाने की जिम्मेदारी तो उन्हें मिली है, लेकिन साथ ही यह भी उनका काम है कि लोगों के इलाके में पानी न भरे। 

उन्होंने आगे कहा कि इस बार जरूरत से ज्यादा बारिश हुई, इसलिए अब 21 इंच नहीं बल्कि 30 इंच बारिश झेलने लायक व्यवस्था बनाई जाएगी. अगर आगे और ज्यादा बारिश हुई तो उसी हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया जाएगा। 

उन्होंने सभी सोसायटियों के चेयरमैन से कहा कि वे अपनी शिकायतें लिखित में भेजें ताकि हर समस्या को दूर किया जा सके. उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के रहते जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।