बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 7 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 7 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 7 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 8 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 8 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 8 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 8 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 8 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 8 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 8 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 9 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 9 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 9 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 9 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 9 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 9 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 10 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 10 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 10 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 10 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
व्यापार

Alok Industries Limited के शेयर है पैसे छापने की मशीन… 10000 को बना दिया 2 लाख रुपये!

मुंबई

शेयर बाजार (Share Market) भले ही उतार-चढ़ाव भरा और जोखिम वाला कारोबार माना जाता है, लेकिन इसमें कोई ना कोई शेयर ऐसा निकलता है, जो अपने निवेशकों को मालामाल करने वाला साबित होता है. कुछ ऐसा ही कमाल किया है एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर ने, जिसका भाव महज चार साल में ही 1 रुपये से बढ़कर 27 रुपये के पार पहुंच गया है. इस अवधि में अंबानी के इस पैनी स्टॉक ने निवेशकों को मल्टीबैगर (Multibagger) रिटर्न दिया है.

निवेशकों को दिया 1800% का रिटर्न
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी का ये पैनी स्टॉक कम समय में ही अपने निवेशकों को लिए मल्टीबैगर (Multibagger Stock) साबित हुआ है. Alok Industries Limited के शेयर में पैसे लगाने वालों को मिले रिटर्न पर गौर करें तो अक्टूबर 2019 से अब तक इसने लगभग 1800 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इस अवधि में शेयर की कीमत करीब 1 रुपये से बढ़कर अब 27.10 रुपये पर पहुंच चुकी है. ठीक चार साल पहले यानी 20 मार्च 2020 को इस शेयर का दाम करीब 5 रुपये पर था.  

एक साल में ही कर दिया पैसा डबल
आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर से निवेशकों को मिले रिटर्न के इस आंकड़े के हिसाब से देखें तो अगर किसी निवेशक ने मार्च 2020 में भी इस स्टॉक में महज 10,000 रुपये का निवेश किया होगा और उसे अब तक होल्ड रखा होगा, तो उसकी निवेश की गई रकम बढ़कर करीब 2 लाख रुपये हो गई होगी. इस स्टॉक ने चार साल में ही नहीं, बल्कि सिर्फ एक साल में अपने निवेशकों का पैसा डबल करने का काम किया है. बीते एक साल की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो Alok Industries Share ने 118.55 फीसदी का रिटर्न दिया है और शेयर की कीमत 14.70 रुपये बढ़ी है. यानी एक साल में इस शेयर ने निवेशकों के एक लाख रुपये को दो लाख में तब्दील कर दिया है.

वहीं बीते छह महीने की बात करें, तो टेक्सटाइल कंपनी के इस पैनी स्टॉक की कीमत में 40 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. हालांकि, बीते कुछ दिनों से इसमें गिरावट देखने को मिल रही है. मंगलवार 19 मार्च को कंपनी का शेयर 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ 27.10 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ था.

कंपनी में Reliance की इतनी हिस्सेदारी
टेक्सटाइल सेक्टर की इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 13550 करोड़ रुपये है और साल 2020 में Mukesh Ambani ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए अधिग्रहित किया था. अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की आलोक इंडस्ट्रीज में 40.01 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि 34.99 फीसदी हिस्सा जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन के पास है. ये कंपनी भारत ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट के लिए भी क्लोथिंग प्रोडक्ट्स बनाती है.