Big news

LPG सस्ता करने के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते पर तोहफा देगी मोदी सरकार… डेट फाइनल!…

इंपेक्ट डेस्क.

त्योहारी सीजन के माहौल में नरेंद्र मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी 100 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देकर करोड़ों लोगों को बड़ी राहत दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी का इंतजार है। मोदी सरकार साल 2023 की दूसरी छमाही के डीए का ऐलान करने वाली है। इससे एक करोड़ से भी ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी।

कब तक होगा ऐलान

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो केंद्र सरकार नवरात्र के दौरान कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। दरअसल, हर साल का यह पैटर्न रहा है कि सरकार नवरात्रि के दौरान बैठक कर डीए बढ़ोतरी को मंजूरी देती है। इस लिहाज से देखें तो 15 अक्टूबर के बाद कभी भी केंद्रीय कर्मचारियों को डीए पर खुशखबरी मिल सकती है। बता दें कि चुनाव आयोग जल्द ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी करने वाला है। आचार संहिता लगने के बाद सरकार के लिए यह फैसला लेना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

error: Content is protected !!