Election

चंडीगढ़ निगम चुनाव में AAP की धमाकेदार एंट्री… 14 सीटों के साथ पहले नंबर पर, भाजपा को 12 सीटें…

इंपेक्ट डेस्क.

सोमवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम काफी चौंकाने वाले हैं। सभी 35 वार्डों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के किलों को भेदकर 14 वार्डों में जीत हासिल कर ली है। हालांकि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: 12 और 8 वार्ड जीते। एक सीट अकाली दल के खाते में आई है। भाजपा प्रत्याशी और सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी ने हरा दिया है।

चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों पर सुबह नौ बजे से काउंटिंग शुरू हुई थी। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 14 वार्डों में जीत हासिल की है। हालांकि आप पार्टी चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख चंदर मुखी शर्मा हालांकि चुनाव हार गए। वहीं, भाजपा ने 12 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस ने 8 वार्ड और एक वार्ड अकाली दल के खाते में गया है।

भाजपा के मेयर हारे
बड़े नेताओं में भाजपा के पूर्व महापौर रविकांत शर्मा वार्ड नंबर 17 हार गए। यहां आप उम्मीदवार जसबीर सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं, भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मेयर दवेश मौदगिल चुनाव हार गए हैं। चंडीगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा के अन्य दो पूर्व मेयर भी हारे हैं।

error: Content is protected !!