Friday, January 23, 2026
news update
D-Bastar DivisionDistrict SukmaSarokar

दो दिव्यांग ग्रामीणों को मिली ट्राइसाइकिल…कलेक्टर चंदन कुमार ने ग्रामीणों से की बातचीत…

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।
समाज कल्याण विभाग की और से दो ग्रामीणों को ट्राइसाइकिल दी गई। जिसके बाद दोनो ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे है। वही कलेक्टर चंदन कुमार ने दोनो ग्रामीणों से बातचीत की और उनसे गांव का हाल-चाल जाना। साथ ही दोनो ग्रामीणों को आटो के पैसे भी दिए ताकि दोनो ट्राइसाइकिल को अपने घर ले जा सके।
आज कलेक्टोरेट के सामने जिले के बारेगुड़ा निवासी कोसा सोढ़ी व मड़कामी हूंगा तो कि दिव्यांग है। समाज कल्याण विभाग की और से दोनो ग्रामीणों को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। कलेक्टर चंदन कुमार ने दोनो ग्रामीणों को ट्राइसाइकिल का दी और उनके से चर्चा भी की। कलेक्टर चंदन कुमार ने दोनो ग्रामीणों से गांव का हाल-चाल पूछा और कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वो यहां सूचना दे ताकि उन समस्याओं को दूर किया जा सके। साथ ही कलेक्टर चंदन कुमार ने दोनो ग्रामीणों को 200 रू. भी दिए ताकि दोनो ट्राइसाइकिल आटो में डालकर अपने घर ले जाऐं। क्योंकि जिला मुख्यालय से काफी दूरी पर इनका घर स्थिति है। दोनो ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!