Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Madhya Pradesh

इंदौर के श्री मां वैष्णौ धाम शक्ति पीठ सेवा आश्रम में डकैती, पुजारी, महंत को बंधक बनाया

 इंदौर
 शहर के पास एक मंदिर में बीती रात डकैती हो गई। घटना बाणगंगा थाने की सीमा के ग्राम अलवासा की है। रात डेढ़ बजे बदमाशों ने मंदिर के महंत, पुजारी व सेवादार को बंधकर बना लिया। इसके बाद वे दानपेटी से मंदिर निर्माण की धन राशि, देवी माता की प्रतिमा पर चढ़ाया गया सोने का मंगलसूत्र , सोने का पैंडल लूट ले गए।

बताया जाता है कि ये बदमाश करीब 8 से 10 की संख्‍या में थे। पुजारी रामकिशन ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने सेवक महेश दास के साथ वैष्‍णोधाम मंदिर के बरामदे में सो रहे थे।

कमरे में महंत कमलदास सो रहे थे। रात डेढ़ बजे हथियार धारी बदमाश मंदिर में घुस आए। एक ने सिर पर डंडे से वार किया। इससे वो बेहोश हो गए।

आवाज सुनकर कमल दास बाहर आए तो बदमाशों ने उनसे भी मारपीट की। फिर महंत, सेवक को बांध दिया। शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद मंदिर में रखी नगदी, आभूषण व दानपेटी उठाकर भाग गए। कुछ देर बाद सभी ने एक दूसरे की मदद से हाथ पैर खोले। ग्रामीणों को बुलाया। घटना की जानकारी दी। सभी ने बाणगंगा थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।