रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 1 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 1 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 1 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 1 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 1 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 1 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 2 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 2 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 2 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 2 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 2 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 2 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 2 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 2 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 3 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 3 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 3 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 3 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 3 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 3 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Breaking News

पीने के पानी में जहर… गुर्दा हो रहा खराब… जवानी में बुढ़ापा झांक रहा…

पी.रंजन दास. बीजापुर।

गरियाबंद जिले के सुपबेड़ा में किडनी रोग की भयावहता की चर्चा प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश मे रही है। सुपबेड़ा में किड्नी रोगग्रस्त पीड़ितों को राहत दिलाने कोशिशो के बीच बस्तर में भी एक ऐसा गाँव सामने आया है, जिसे सुपबेड़ा की तरह उसके हाल पर छोड़ दिया गया है।

भोपालपटनम से लगा लोहार पारा ऐसा गाँव है, जहाँ किडनी रोग से पीड़ितों की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। किडनी फेलियर के कारण कई लोग काल कवलित भी हो चुके है।

महाराष्ट्र की सीमा और इंद्रावती के तट पर बसे भोपालपटनम ब्लाक के गोटाइगुड़ा पंचायत के लोहारपारा में गत डेढ़ दशक में 15 मौतें हुई है। ग्रामीणों का दावा है कि मौतें किडनी फेलियर से हुई है। जबकि स्वास्थ्य विभाग जांच के अभाव में मौतों का तथ्यात्मक आधार बता पाने में असमर्थ है। विभाग का तर्क है कि मौतों के अलग अलग कारण हो सकते है और यह जांच का विषय भी है।

कारणों का पता लगाने स्वास्थ्य विभाग की टीम जल्द ही गाँव मे कैम्प करेगी

जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर लोहारपारा हाल में हुई दो मौतों के बाद चर्चा में है। सीएमएचओ डॉ बी आर पुजारी का कहना है कि मृतकों में एक डायलिसिस पर था, वही दूसरा अत्यधिक मदिरापान का आदि था। हालांकि दोनों मौतों के बाद स्वास्थ्य अमला भी हरकत में आया है। अब स्वास्थ्य अमला सुपबेड़ा की तरह अपने हाल पर छोड़े गए लोहारपारा कि सुध लेने की बात कह रहा है। डॉ पुजारी के मुताबिक प्रशासन के निर्देशन में जरूरी एक्शन लिया जाएगा।

जिला पंचायत सदस्य बसन्त राव टाती का कहना है कि भोपालपटनम इलाके में गेर्रा गुड़ा नामक गाँव फ्लोराइड की चपेट में है। लोहारपारा में फ्लोराइड के अलावा पीने के पानी मे आयरन की अधिकता हो सकती है, जो किडनी रोग का कारण बनी हुई है। मृतकों की फेहरिस्त भी लम्बी है। जितनी भी मौतें हुई है 35 से 60 आयु वर्ष की अवधि में हुई है। दावा किया गया है कि ये मौते किडनी फेलियर की वजह से हुई है। मृतकों में कोतरँगी चन्द्रिया, रामैया लम्बाड़ी,दुगुबाईं लम्बाड़ी,तोतापल्ली जेचन्ना, लम्बाड़ी कांदै या,लम्बाड़ी प्रेम,लम्बाड़ी गोपाल,तोतापल्ली स्वर्णा,लम्बाड़ी सोम्बाई,वासम समैया,पोसाघण्टी बद्री,मोरला सामैया,पोसाघण्टी राजू,कोटरँगी तारकेष, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है।

यहां जवानी में बूढ़ापा

भोपालपटनम का गेर्रा गुड़ गाँव, जो फ्लोराइड की चपेट में है, इसकी वजह से इस गाँव की लगभग आबादी अस्थि भंगुर रोग की जद में है, नतीजतन यहां जवानी बुढ़ापे में बदल रही है। लोहारपारा के बाशिन्दे भी किडनी रोग के लिए पानी मे फ्लोराइड, आयरन की अधिकता को जिम्मेदार ठहराते इसकी शिकायत वर्षो से कर रहे है, बाबजूद गाँव की सुध लेने की जहमत प्रशासन ने कभी नही उठाई।

पानी में आयरन का भी प्रभाव

टाती की माने तो किडनी रोग के कई मामले आ चुके है, लेकिन इसके ठोस कारणों का पता अब तक नही लगाया जा सका है। एक बारगी यह पानी में आयरन की अधिकता से ऐसा होना मालूम पड़ता है। हालांकि इलाके के 16 गाँवो तक शुद्ध पेयजलापूर्ति हेतु तिमेड में नल जल योजना के तहत मेगा वाटर प्रोजेक्ट पर दीर्घावधि से काम चल रहा है। योजना पूरी होती है तो लोहारपारा के बाशिंदों को किडनी रोग से मुक्ति मिल सकेगी।

किडनी रोग पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पानी मे आयरन, फ्लोराइड की अधिकता की आशंका पर पानी की जांच भी कराई जा चुकी है। पानी स्वच्छ है, लेकिन किडनी सम्बंधी रोग के मामले बढ़ने के असल कारण का अब तक पता नही लग पाया है। – सीताराम तोडेम/सरपंच/गोटाइगुड़ा

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *